Smriti Irani's allegation - Chhattisgarh CM took crores of rupees in Mahadev App case
नई दिल्ली (एजेंसी)। पांच राज्य, जिनमें विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने हैं। उनमें छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) भी शामिल है और इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने कांग्रेस (Congress) और भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के खिलाफ सवाल उठाए हैं। उन्होंने शनिवार सुबह दिल्ली भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा साथ ही उन पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए । स्मृति ईरानी ने कहा कि सत्ता में रहते हुए सट्टा कारोबार में रहना छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हकीकत है। कल भूपेश भघेल के खिलाफ कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
असीम दास से हुई 5 करोड़
असीम दास नाम के शख्स से 5.30 करोड़ की वसूली की गई है। मैं पूछना चाहती हूं कि क्या यह सच है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं को असीम दास से शुभम सोनी के माध्यम से पैसा मिला है। क्या यह सच है कि शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास को रायपुर जाने और चुनावी फंड भूपेश भघेल को देने के लिए वॉयस मैसेज भेजा गया था? स्मृति ईरानी ने कहा, मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में शुभम सोनी ने अपने लिखित बयान में महादेव ऐप के प्रमोटर ने कहा है कि भूपेश बघेल को 508 करोड़ रूपये की रिश्वत है।
स्मृति ईरानी ने पूछे ये सवाल
स्मृति ने कहा, भूपेश बघेल सत्ता में रहकर सट्टा का बड़ा खेल कर रहे हैं। कल राज्य के मुख्यमंत्री को लेकर बहुत बड़े खुलासे हुए हैं। असीम दास नामक एक व्यक्ति से 5.30 करोड़ रूपये से ज्यादा बरामद हुए हैं। मैं आज कुछ सवाल पूछना चाहती हूं:
■ 1. क्या ये सत्य है कि शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास पैसा पहुंचाते थे ?
■ 2. क्या ये सत्य है कि असीम दास एक वॉइस मैसेज के माध्यम से ये आदेश दिया गया कि वो रायपुर जाएं और बघेल को चुनाव के खर्चे के लिए पैसा दें?
■ 3. क्या ये सत्य है कि 2 नवंबर को होटल ट्राइटन में असीम दास से पैसे बरामद हुए?
■ 4. क्या यह सत्य है कि अलग- अलग बैंक अकाउंट से 15 करोड़ पेमला के तहत फ्रीज किया गया?
ईडी को गुरुवार को मिली थी सफलता
बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरूवार को छत्तीसगढ़ में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हासिल की थी। जिसमें 5.39 करोड़ रूपये नकद पकड़े गए थे। दरअसल, यह कार्रवाई ईडी ने महादेव बुक ऑनलाइन बेटिंग ऐप सिंडिकेट की जांच के दौरान की। इस दौरान पकड़े गए कैश कूरियर असीम दास ने पूछताछ में खुलासा किया है कि बड़ी रकम 'बघेल' नाम के राजनेता को दिए जाने का इंतजाम किया गया था।
खुफिया जानकारी में सामने आया था सच ?
2 नवंबर को ईडी को खुफिया जानकारी मिली थी कि 7 और 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महादेव ऐप के प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। ईडी ने होटल ट्राइटन और एक अन्य स्थान पर तलाशी ली। भिलाई और सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के चुनावी खर्चों के लिए बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने के लिए खास तौर पर संयुक्त अरब अमीरात से भेजे गए एक कैश कूरियर असीम दास को डिटेन किया गया।
ईडी की गिरफ्त में असीम दास
ईडी ने 5.39 करोड़ की नकद राशि (उनकी कार और उनके आवास से) बरामद की है। असीम दास ने स्वीकार किया है कि जब्त की गई धनराशि महादेव ऐप प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी चुनाव खर्चों के लिए एक राजनेता 'बघेल' को देने की व्यवस्था की गई थी। ईडी ने महादेव ऐप के कुछ नाम बैंक खातों का भी पता लगाया है जिनमें 15.59 करोड़ रूपये की शेष राशि फ्रीज कर दी गई है। ईडी ने असीम दास को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story