Rajasthan Elections: Vasundhara Raje took a U-turn on her retirement from politics
जयपुर (कासं ) । पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Former CM Vasundhara Raje) ने राजनीति से रिटायरमेंट वाले बयान से यू टर्न ले लिया है। रिटायरमेंट वाले बयान पर वसुंधरा राजे की प्रतिक्रिया, कहा- ये हंसी मजाक की कही गई बात थी, मैंने ऐसा दुष्यंत की परिपक्वता के संदर्भ में कहा था। यदि रिटायर होती तो नामांकन क्यों भरती। मैंने प्रदेश की सेवा की और अनवरत करती रहूंगी। बता दें दो दिनों से पूर्व सीएम झालावाड़ जिले के दौरे पर है।
वसुंधरा ने दिए थे संकेत : दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को अपने रिटायरमेंट के संकेत दे दिए थे। झालावाड़ के प्रवीण शर्मा क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित सभा में राजे ने कहा कि मेरे पुत्र दुष्यन्त सिंह को सुनकर अब मुझे ऐसा लग रहा है कि मुझे रिटायर हो जाना चाहिए। आप लोगों के प्यार व अपनापन ने सांसद को भी परिपक्व बना दिया। मुझे अब इसमें बीच में पड़ने की व निगाह रखने की जरूरत नहीं है। बता दें वसुंधरा राजे के बयान के बाद अटकलों को बाजार गर्म हो गया था ।
'मुझे पीछे मुड़ने की जरूरत नहीं' : राजे ने कहा कि मैं झालावाड़ के लोगों को नमन करती हूं, उन्होंने मुझे बेटी, बहन, मां के रुप में अपार प्यार दिया। मेरे 34 साल कब निकल गए, मुझे पता ही नहीं चला। ये मेरा दसवां नामांकन होगा। राजे ने कहा कि लोग नामांकन भरने के बाद क्षेत्र नहीं छोड़ते हैं, लेकिन यहां के लोग कहते हैं कि यहां तो हम संभाल लेंगे आप अन्य काम करो। ऐसे में मुझे पीछे मुड़ने की जरूरत नहीं है। झालावाड़ एक ऐसा परिवार है. जिसकी वजह से नाम रोशन हो रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story