Rajasthan Elections: PM Modi to address rally in Udaipur
उदयपुर. नगर संवाददाता | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सभा 9 नवम्बर को बलीचा स्थित कृषि मंडी में आयोजित की जाएगी। सभा को लेकर शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सभा स्थल का जायजा लिया।
इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जनसभा स्थल का अवलोकन एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री 9 नवंबर को शाम 4 बजे बलीचा स्थित दक्षिणी विस्तार के नए कृषि मंडी परिसर में विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पूरे संभाग के विधानसभा प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में जिस प्रकार से प्रदेश सरकार ने महा घोटाला किया है। अशोक गहलोत की यह सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक चाह थी कि प्रत्येक घरों में नल से पीने का पानी पहुंचे परंतु इन्होंने उसे बजट को भी लेप्स कर दिया और जनता को उसका लाभ नहीं होने दिया। सीपी A ने बताया कि सरकार के विपरीत जाकर केंद्र सरकार के पैसे और जनता की गाढ़ी कमाई और प्रधानमंत्री के सपनों को रौंदने का काम किया है इस सरकार ने। जोशी ने कहा कि 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा और संबोधन मेवाड़ को प्रभावित करेगा और अबकी बार ऐतिहासिक बहुत मत से भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी दामोदर लाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली एवं देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, ग्रामीण विधायक प्रत्याशी फूल सिंह मीणा सहित कई लोग उपस्थित थे। कोई गतिरोध नहीं, सबके गिले-शिकवे दूर: इस मौके पर कहा कि पार्टी के अंदर कोई गतिरोध नहीं है, जहां पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई। वहां पर अति शीघ्र होने वाली है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी का चयन सामूहिक निर्णय के अनुसार किया जाता है और 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना पर इसका परिणाम प्राप्त हो जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता अपेक्षा करता है उसे चुनाव में टिकट मिले । मन में निराशा होनी स्वाभाविक है परंतु पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के निर्णय का मानकर पार्टी के इस कार्य में पूरी ताकत के साथ लगकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को जीतने का काम करेंगे।
नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
इधर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने स्पष्ट किया कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन का काम करेंगे। सीपी जोशी के इस जवाब मावली से उनके चुनाव लड़ने की संभावनाएं और चर्चा समाप्त हो गई है। अब मावली से प्रदेश द्वारा घोषित किए जाने वाले प्रत्याशी का इंतजार है।
Editorial

Editorial

Next Story