Pratahkal:Rajasthan Assembly Elections 2023, more than 56 thousand voters will vote sitting at home
जयपुर (कासं ) । राजस्थान (Rajasthan) में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections 2023) में 56 हजार से अधिक मतदाता (Voter) घर बैठे मतदान करेंगे। राज्य के मुख्य 'निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए प्रदेश में पहली बार विधानसभा आम चुनावों में घर बैठे मतदान की पहल की गई है और इस चुनाव में पात्र 56 हजार 102 मतदाता विकल्प के तौर पर अब तक इस सुविधा के लिए आवेदन कर चुके है। गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक आयु के 42799 मतदाता एवं विशेष योग्यजन के रूप में 10803 मतदाता इस सुविधा के लिए आवेदन किया हैं। इनके अलावा इनमें करीब ढाई हजार सर्विस मतदाता भी शामिल हैं। प्रदेश में विधानसभा आम चुनाव में पहली बार दी जा रही इस सुविधा के लिए शनिवार तक जिन मतदाताओं ने आवेदन किया वे इसका फायदा उठा सकेंगे। हालांकि सर्विस मतदाता 4 नवंबर के बाद भी इसके लिए आवेदन कर सकता है।
Editorial

Editorial

Next Story