Jodhpur Assembly Elections
जोधपुर (कासं)। विधानसभा चुनावों (
Assembly elections) को लेकर नामांकन प्रक्रिया (Enrollment process) शुरू कर दी है। इसी के चलते जोधपुर (Jodhpur) शहर से कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी मनीषा पंवार और भाजपा (BJP) प्रत्याशी अतुल भंसाली के साथ सूरसागर से कैंडिडेट देवेंद्र जोशी ने नामांकन दाखिल किया। शुभ मुहुर्त के चलते तीनों प्रत्याशियों ने तीन बजे से पहले-पहले नामांकन दाखिल किया। रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और रिटर्निंग ऑफिस में नामांकन दाखिल किया ।
इससे पूर्व तीनों प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ रैली के तौर पर नामांकन भरने पहुंचे। शहर विधानसभा की कांग्रेस उम्मीदवार मनीषा पंवार ने रातानाडा से वाहन रैली के साथ कलेक्ट्रेट तक पहुंची।
इसी तरह भाजपा के शहर विधानसभा के उम्मीदवार अतुल भंसाली ने और देवेंद्र जोशी ने सूरसागर से रैली निकाली। दोनों की रैली जालोर गेट पर आकर मिली, इसके बाद दोनों के समर्थक जालोरी गेट से एक साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे और यहां से कलेक्ट्रेट तक पहुंचे।
प्रोफेसर राठौड़ सोमवार को दाखिल करेंगे नामांकनः सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सोमवार को आखिरी दिन नामांकन दाखिल करेंगे। सोमवार को ही सरदारपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी नामांकन दाखिल करेंगे । गहलोत का रविवार दोपहर को ही जोधपुर आने का कार्यक्रम है।
Editorial

Editorial

Next Story