Jaipur Assembly Elections 2023
जयपुर ( कासं ) । विधानसभा चुनाव 2023 (Assembly elections 2023) के लिए नामांकन का दौर जारी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नीलिमा तक्षक ने बताया कि अब तक जयपुर जिले के सभी 19 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 127 प्रत्याशियों ने 172 नामांकन पत्र जमा करवाए हैं। जिसमें से सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 12 प्रत्याशियों ने 19 नामांकन पत्र जमा करवाए हैं, वहीं, शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में न्यूनतम 1 प्रत्याशी ने नामांकन किया है। शनिवार को 18 विधानसभा क्षेत्रों में 67 उम्मीदवारों ने 94 नामांकन पत्र जमा करवाए। उन्होंने बताया कि शनिवार को झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने दो नामांकन पत्र जमा करवाए।
निर्दलीय प्रत्याशी प्रसन्न महेश्वरी, अर्जुन लाल, मंजू कंवर, आनंद कुमार सैनी ने नामांकन किया। हवामहल विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम पार्टी के प्रत्याशी जीमल अहमद खान, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बालमुकुंद आचार्य, अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस पार्टी की प्रत्याशी रेवती रमन तिवाड़ी, डब्ल्यूपीओआई पार्टी के प्रत्याशी फिरोजुद्दीन, आरपीआई पार्टी प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी तरूशा निर्दलीय प्रत्याशी फहीम, आबिद अहमद, मोहम्मद फारुख ने नामांकन दाखिल किया। विराटनगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप, आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी रामचंद्र सरधाना, कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी प्रकाश, जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी रामनिवास ने नामांकन दाखिल किया, वहीं, राजेन्द्र सिंह यादव ने बतौर अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस पार्टी एवं निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन किया। चौमूं विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रामलाल शर्मा, अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस प्रत्याशी कैलाश राज सैनी, फुलेरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्मल कुमावत, आमेर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी किशनलाल जांगिड़, मोहम्मद शफीक, ओम प्रकाश सैनी, आम आदमी परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी आयूब कुरैशी, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रेणू तोमर एवं अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत शर्मा ने नामांकन किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी गिरिराज प्रसाद मीणा, कालूराम मीणा, मान सिंह, आरएलटीपी प्रत्याशी रमेश सोलंकी ने नामांकन किया।
उन्होंने बताया कि विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सीताराम अग्रवालए निर्दलीय प्रत्याशी जितेन्द्र सैनी, विष्णुप्रताप सिंह, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी पवन कुमार, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी अक्षय सैनी ने नामांकन किया। सिविल लाइन्स विधानसभा से अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास, आम आदमी पार्टी से अर्चित एवं दिव्या गुप्ता के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी कैलाश पालावत, किशोरी लाल, कीर्ति राठौड़ ने नामांकन दाखिल किया। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी आविद अहमद, रुमाना कुरैशी, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी हरी नारायण जादिया, आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रफीक खान, आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार वाल्मिकी निर्दलीय प्रत्याशी रूमाना कुरैशी, मोहम्मद इदरिश, आबिद अहमद, कैलाश चन्द्र मिश्रा ने नामांकन किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी विनोद सांखला, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी महेन्द्र कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी शरद कुमार गोधा, बाबूलाल रैगर, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी मदन सिंह, हरी नारायण मीणा, रणजीत सिंह गहलोतए रामवतार धानका, राष्ट्रीय जनता सेना प्रत्याशी रोहिताश्व यादव, अभिनव लोकतंत्र पार्टी के प्रत्याशी डॉ. बुद्धिप्रकाश बैरवा ने नामांकन किया। उन्होंने बताया कि बगरू विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी मधुलता देवी, अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस पार्टी से गंगादेवी, आम आदमी पार्टी से ऋतु साँवरिया, बस्सी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी मान सिंह मीणा, जितेन्द्र मीणा, चाकसू विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामवतार ने नामांकन किया।
Editorial

Editorial

Next Story