✕
पत्नी को टिकिट न मिलने से क्षुब्ध होकर भाजपा जिलाध्यक्ष का इस्तीफा
By EditorialPublished on
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने पत्नी को भाजपा द्वारा बयाना विधानसभा से टिकिट नहीं देने से क्षुब्ध होकर शनिवार प्रात: अपने पद से प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (C. P. Joshi) को इस्तीफा (Resign) भेज दिया ।

x

भरतपुर (प्रा.सं.) । भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने पत्नी को भाजपा द्वारा बयाना विधानसभा से टिकिट नहीं देने से क्षुब्ध होकर शनिवार प्रात: अपने पद से प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (C. P. Joshi) को इस्तीफा (Resign) भेज दिया ।
भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल की पत्नी ऋतु बनावत ने बयाना विधानसभा (Bayana Assembly Constituency) क्षेत्र से भाजपा का टिकिट मांगा था परन्तु पार्टी द्वारा बच्चू सिंह बंशीवाल को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया जिसके बाद ऋतु बनावत ने भाजपा से बगावत करते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर शनिवार को नामांकन भरने की बात कही थी जिस पर खरी उतरते हुए ऋतु बनावत ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके पति भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने भी भाजपा को बाए - बाए करते हुए अपना इस्तीफा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को मेल कर दिया और एक पति धर्म निभाते हुए अपनी पत्नी के साथ नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे। उन्होने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में अब कार्यकर्ताओं की नहीं बल्कि धन-बल की चलती है।
उगेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में ऋतु बनावत को ही भाजपा द्वारा बच्चू बंशीवाल का टिकिट काटकर अपना उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन ऋतु बनाव कांग्रेस प्रत्याशी अमर सिंह जाटव से चुनाव हार गई थीं। इस मर्तवा भाजपा ने ऋतु बनावत को टिकिट न देकर बच्चू बंशीवाल पर फिर अपना विश्वास जताते हुए उन्हें टिकिट सौंप दिया।
Next Story
Related News
X

