✕
7वें आसमां पर टीम इंडिया
By EditorialPublished on
मुंबई ( कार्यालय संवाददाता) । शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया (India) ने वर्ल्ड कप (World Cup) में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है।

x

मुंबई ( कार्यालय संवाददाता) । शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया (India) ने वर्ल्ड कप (World Cup) में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है।
भारत ने अपना 16 साल पुराना रिकॉर्ड बेहतर किया। टीम ने 2007 में बरमुडा को 257 रन से हराया था। भारत ने इस वर्ल्ड कप में लगातार 7वां मैच जीतकर सेमीफाइनल में सबसे पहले जगह + पक्की की।
टीम के 7 मैचों में 14 अंक हो गए और टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 357 रन बनाए। मौजूदा सीजन में यह टीम का बेस्ट स्कोर है। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 19.4 ओवर में 55 रन पर ऑल आउट कर दिया। टीम इंडिया से मोहम्मद शमी ने 5, मोहम्मद सिराज ने 3 और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए। एक विकेट स्पिनर रवींद्र जडेजा को मिला। इनसे पहले शुभमन गिल (92 बॉल पर 92 रन), विराट कोहली (94 बॉल पर 88 रन) और श्रेयस अय्यर (56 बॉल पर 82 रन) शतक बनाने से चूक गए।

Editorial
Next Story
Related News
X