Shiv Sena UBT leader Ravindra Waikar
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना (यूबीटी) नेता और विधायक रवींद्र वायकर के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी ने जोगेश्वरी बीएमसी की भूमि पर एक लक्जरी होटल के कथित निर्माण के संबंध में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। ईडी इस मामले में उन्हें और अन्य आरोपियों को पूछताछ के लिए समन जारी कर सकती है। समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है।
सभी दस्तावेजों को ईडी ने अपने कब्जे में लिया
ईडी के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने विधायक रवींद्र वायकर से इस मामले से संबंधित सभी दस्तावेज प्राप्त कर लिए हैं जो मुंबई पुलिस ईओडब्ल्यू को दिए गए थे और वर्तमान में इस पर काम कर रहे हैं। मालूम हो कि इससे पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा रवींद्र वायकर से पूछताछ कर चुकी है।
क्या है मामला?
मालूम हो कि विधायक और अन्य पर आरोप है कि उन्होंने जनवरी-जुलाई 2021 के दौरान बीएमसी को गुमराह कर अवैध रूप से होटल बनाने की मंजूरी ली। जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर स्थित जमीन खेलकूद और मनोरंजन उद्देश्य के लिए आरक्षित की गई थी, जिसको वायकर एवं अन्य को जन उपयोग के उद्देश्य के लिए आवंटित कर दी गयी। हालांकि, सभी ने इस भूमी का उपयोग वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए किया।
Editorial

Editorial

Next Story