Vallabhnagar political contest
प्रातः काल संवाददाता) उदयपुर । भाजपा (BJP) ने एक दिन पूर्व ही आरएलपी को छोड़कर भाजपा में आए उदयलाल डांगी को वल्लभनगर से अपना प्रत्याशी बना दिया है। अब वल्लभनगर में त्रिकोणिय मुकाबला हो गया है। कांग्रेस से प्रीति शक्तावत, भाजपा के उदयलाल डांगी और जनता सेना के रणधीर सिंह भीण्डर आमने- सामने रहेंगे। इस त्रिकोणिय मुकाबले में कौन भारी पड़ेगा।
उदयपुर जिले की सबसे हॉट सीट वल्लभनगर विधानसभा सीट (Assembly Seat) पर भाजपा ने उदयलाल को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। आरएलपी का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए उदयलाल डांगी को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा जोरों पर थी। अब इस सीट पर त्रिकोणिय मुकाबला होगा। दिल्ली से उदयलाल डांगी दोपहर को उदयपुर आए। एयरपोर्ट पर बाहर निकलते ही उदयलाल डांगी का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। यहां पर सभी का अभिवादन स्वीकार कर उदयलाल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उदयलाल डांगी उपचुन में वल्लभनगर से आरएलपी के टिकट पर चुनाव लड़कर दूसरे नम्बर पर रहे थे। ऐसे में उदयलाल डांगी की इस क्षेत्र में जोरदार पकड़ माना जा रहा है। उदयलाल डांगी लगातार कई समय से भाजपा में जाने का प्रयास कर रहे थे और इसके लिए वे कई बार असम राजभवन भी जा चुके थे। उदयलाल के संयुक्त प्रयास से उन्हें भाजपा में लिया और पार्टी में लेने के दूसरे ही दिन भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी बना दिया, जिससे उदयलाल डांगी के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। अब वल्लभनगर विधानसभा सीट पर भाजपा कांग्रेस और जनता सेना का त्रिकोणिय मुकाबला देखने को मिलेगा ।
मावली का प्रत्याशी फिर घोषित नहीं, ब्राह्मण पर फोकस
भाजपा की तीसरी लिस्ट में मावली का प्रत्याशी घोषित होने से फिर से रह गया। यहां पर भी जोरदार राजनीति हो रही है। इस सीट पर ब्राह्मण, राजपूत | और ओबीसी की जोरदार दावेदारी थी।
भाजपा ने वल्लभनगर से ओबीसी चेहरे उदयलाल डांगी को प्रत्याशी बनाकर ओबीसी को संतुष्ट करने का | प्रयास किया। अब मावली में ब्राह्मण और राजपूत की दावेदारी है। चर्चा तो यह भी है कि यहां से खुद प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी चुनाव लड़ सकते है, जो खुद एक बड़े ब्राह्मण चेहरे है। इसके | अलावा यहां पर कृष्ण गोपाल पालीवाल, दिनेश शर्मा व राजपूत से कुलदीप सिंह व जैन से दिनेश कावड़िया चेहरा है।
Editorial

Editorial

Next Story