✕
संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर साधा निशाना
By EditorialPublished on
शिवसेना (यूबीटी) (Shiv Sena (UBT)) नेता और शहर के पूर्व महापौर दत्ता दलवी (Datta Dalvi) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। दत्ता दलवी पर सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। पूर्व महापौर पर आरोप है कि उन्होंने सीएम शिंदे पर ‘नालायक’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया।

x

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) (Shiv Sena (UBT)) नेता और शहर के पूर्व महापौर दत्ता दलवी (Datta Dalvi) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। दत्ता दलवी पर सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। पूर्व महापौर पर आरोप है कि उन्होंने सीएम शिंदे पर ‘नालायक’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया।
दत्ता दलवी की गिरफ्तारी को लेकर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत से पूछा गया कि कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने भी नालायक जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था। इसपर संजय राउत ने कहा,” तो उन्होंने (उद्धव ठाकरे) क्या गलत कहा है? नालायक को नालायक ही कहेंगे न। अगर सरकार नालायक है तो नालायक कहेंगे।
- ‘नालायक’ असंसदीय शब्द नहीं: संजय राउत
संजय राउत (Sanjay Raut) ने आगे कहा,”क्या इस देश में में सेंसरशिप लगी है क्या? क्या तानाशाही या आपातकाल है क्या? उन्होंने आगे कहा कि ‘नालायक’ असंसदीय शब्द नहीं है। राज्यसभा सांसद ने दत्ता दलवी की गिरफ्तारी को लेकर कहा,”सीएम एकनाथ शिंदे खुद को हिंदू हृदय सम्राट (Hindu Hriday Samrat) बताते हैं। उन्होंने हिंदुओं के लिए क्या किया। उन्होंने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा, खुद को हिंदू हृदय सम्राट कहना वीर सावरकर और बाला साहब ठाकरे का अपमान है।

Editorial
Next Story
Related News
X
