✕
विवाह प्रस्ताव ठुकराने से नाराज था प्रेमी, ब्लेड से काटा महिला का गला
By EditorialPublished on
मुंबई (Mumbai) में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 25 वर्षीय महिला का ब्लेड से गला काट दिया, क्योंकि उसने उसके विवाह प्रस्ताव (Marriage Proposal) को ठुकरा दिया था और उसका अपमान किया था। इस घटना की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को दी। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर कालाचौकी इलाके में महिला के घर पर हुई। अधिकारी ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि 44 वर्षीय आरोपी, जो ड्राइवर का काम करता है और कालाचौकी इलाके के परशुराम नगर का निवासी है, को गिर

मुंबई । मुंबई (Mumbai) में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 25 वर्षीय महिला का ब्लेड से गला काट दिया, क्योंकि उसने उसके विवाह प्रस्ताव (Marriage Proposal) को ठुकरा दिया था और उसका अपमान किया था। इस घटना की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को दी। मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर कालाचौकी इलाके में महिला के घर पर हुई। अधिकारी ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि 44 वर्षीय आरोपी, जो ड्राइवर का काम करता है और कालाचौकी इलाके के परशुराम नगर का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला अपने दो भाइयों के साथ उसी मोहल्ले में रहती थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी एक साल से महिला के साथ रिलेशनशिप में था। वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन वह उसके प्रस्ताव को ठुकरा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात उनके बीच कुछ बहस हुई और महिला ने कुछ लोगों के सामने उसका अपमान कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को आरोपी महिला के घर में घुसा और कथित तौर पर ब्लेड से उसका गला काट दिया। मदद के लिए उसकी चीख-पुकार सुनकर कुछ पड़ोसी उसके घर पहुंचे लेकिन आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। महिला को केईएम अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा, वह अभी भी बेहोश है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई और मंगलवार रात उसे परशुराम नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ 307 (हत्या का प्रयास) सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

Editorial
Next Story
Related News
X


