✕
नामांकन दस्तावेजों में सामने आ रहीं है प्रत्याशियों की सम्पत्ति
By EditorialPublished on
विधानसभा चुनावों (vidhansabha election) में नामाकंन ( nomination) पेश करने की अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपने नामाकंन पेश करना शुरू कर दिया है। इन नामाकंनों के साथ-साथ अपनी व अपने उपर निर्भर परिजनों की सम्पतियों का ब्यौरा भी पेश किया है, जिसमें इन प्रत्याशियों के पास मौजूद सम्पति की जानकारी भी निर्वाचन विभाग तक पहुंच रही है। गुरूवार तक पेश किए गए सम्पतियों में सर्वाधिक सम्पति गोगुन्दा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मांगीलाल गरासिया (Dr. Mangilal Garasia) के पास है। वह

x
उदयपुर. नगर संवाददाता | विधानसभा चुनावों (vidhansabha election) में नामाकंन ( nomination) पेश करने की अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपने नामाकंन पेश करना शुरू कर दिया है। इन नामाकंनों के साथ-साथ अपनी व अपने उपर निर्भर परिजनों की सम्पतियों का ब्यौरा भी पेश किया है, जिसमें इन प्रत्याशियों के पास मौजूद सम्पति की जानकारी भी निर्वाचन विभाग तक पहुंच रही है। गुरूवार तक पेश किए गए सम्पतियों में सर्वाधिक सम्पति गोगुन्दा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मांगीलाल गरासिया (Dr. Mangilal Garasia) के पास है। वहीं सबसे कम सम्पति उदयपुर (udaipur) ग्रामीण विधानसभा भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी के पास है, जिन्होंने आज तक एक भी आयकर रिटर्न नहीं किया है। वहीं खेरवाड़ा से भारतीय ट्राईबल पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ दो आपराधिक प्रकरण दर्ज है और दोनों ही मामले गंभीर धाराओं में दर्ज है। नामाकंन के साथ-साथ दी जा रही सम्पतियों से ये खुलासा हो रहा है कि आखिरकार प्रत्याशी के पास कितनी सम्पति है और यह सम्पति स्व अर्जित है या पैतृक है । इसमें मांगीलाल गरासिया दो बार विधायक रहे थे, जिसमें एक बार तो राज्य मंत्री रहे है। सर्वाधिक सम्पति मांगीलाल गरासिया के पास है और उनके पास काफी सम्पति है । गरासिया के पास करीब 5 करोड़ से अधिक सम्पति है और करीब दो करोड़ से अधिक का लोन है, जिसे वे चुका रहे है।
पूर्व मंत्री और गोगुन्दा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मांगीलाल गरासिया करोड़पति है । उनके पास नकद रूप से 1 लाख 75 हजार 200 रूपए, पत्नीके पास 1 लाख 16 हजार 250 रूपए, तीन बेटे जिनके खातों करीब 46 हजार रूपए है। जयपुर सहित गोगुन्दा व उदयपुर में स्थित बैंक खातों में 14 लाख 79 हजार 789 रूपए है। वहीं इनकी पत्नीके नाम से पत्नीके भी चार बैंक खातों में 3 लाख 94 हजार 684 रूपए है। तीनों बच्चों के खातों में 90 हजार 482 रूपए है। गरासिया के पास एक जीप, एक स्कार्पियों, बाईक, अल्टो व स्विफ्ट कार है । जेवरात के रूप में गरासिया के पास 70 ग्राम सोना, 4 किलो 500 ग्राम चांदी, एक रिवाल्वर, एक 12 बोर बंदूक, एक टोपीदार बंदूक है।
इनकी पत्नीके पास 250 ग्राम सोना, 1600 ग्राम चांदी है और छः भैंसे है। तीनों बच्चों के पास 45 ग्राम सोना है। चांदी के रूप में 600 ग्राम चांदी है। गरासिया के पास करीब 80 बीघा जमीन है और पत्नीके पास 2 बीघा जमीन है। गरासिया के पास 1 करोड़ 95 लाख मूल्य का मकान व पत्नी के पास 3 करोड़ 22 लख 5 हजार का एक मकान है। इसी तरह गरासिया प्रधानमंत्री कुसुम योजना में सोलर प्लांट का प्रोजेक्ट है जो निर्माणाधीन है जो दो बीघा में फैला है। जिस पर 2 करोड़ का निर्माण करवा चुके है। वहीं पत्नीके नाम से गोगुन्दा मंडी में एक दुकान है। जयपुर में 3280 वर्ग फिट व उदयपुर में एचआईजी हाउसिंग बोर्ड का 2430 वर्ग फीट काभूखण्ड जिसकी बाजार मूल्य 1 करोड़ 25 लाख रूपए है। इस तरह से मांगीलाल के पास 5 करोड़ 73 लाख 74 हजार 249 रूपए की सम्पति है और पत्नीके पास 3 करोड़ 45 लख 65 हजार 180 रूपए की सम्पति है। वहीं मांगीलाल गरासिया के उपर दो अलग-अलग 2 करोड़ 11 लाख 89 हजार 762 रूपए का लोन है। गरगरासिया डबल एमए, एलएलबी और पीएचडी किए हुए है।
बाप प्रत्याशी : एक भी आयकर रिटर्न नहीं।
उनके नामाकंन के साथ पेश किए दस्तावेजों में उन्होंने खुद ही स्पष्ट किया कि वे 12वीं पास है। 28 वर्षीय इस प्रत्याशी के पास हाथ में 95 हजार रूपए, व दो बैंक खातों में 6725 व 1112 रूपए है। इसके साथ ही इनके पास ट्रेक्टर व स्कूटी है। 1920 फीट का प्लॉट, चित्रकूट नगर में बना हुआ 80 लाख का मकान, ओडन राजसमंद में 7 लाख का प्लॉट बताया है।तीन खातो में 1 हजार रूपए साथ ही 13 लाख भी बार आयकर रिटर्न नहीं भरा है। ट्रेक्टर पर ढाई लाख रूपए लोन है। इनके पास स्थाई सम्पति के रूप में 2 लाख 37 हजार 237 रूपए है।
निर्दलीय प्रत्याशी : भीम के निवासी पार्टी के प्रत्याशी अमित कुमार खराडी ने एक पर चुनाव वल्लभनगर से
वल्लभनगर से निर्दलीय प्रत्याशी मोहन सिंह के हाथ में 1.80 लाख रूपए पत्नी के पास 50 हजार रूपए नकद है। बैंक में खुद के खाते में 20 हजार रूपए व पत्नीके खाते में 20 हजार रूपए है। एक एक्टिवा और खुद के पास आधा तोला सोना है । पत्नीके पास 3 किलो चांदी और 10 तोला सोने के जेवरात है। तीन आश्रितों के बचत योजना में 48, 48, 48 हजार रूपए का निवेश है
खेरवाड़ा बीटीपी प्रत्याशी : राजकार्य में बाधा व पुलिस पर पथराव करने के दो मुकदमें,
खेरवाड़ा (Kherwada) भारतीय ट्राइबल पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण कुमार परमार के उपर दो प्रकरण चल रह है। इसमें एक प्रकरण राज्यकार्य में बाधा, पुलिस पर पथराव करने व जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है। वहीं एक अन्य प्रकरण काकरी डूंगरी प्रकरण में हथियारो से लैस होकर पैट्रोल पंप पर आगजनी करने, खेरवाड़ा करने में उपद्रव कर मकानों व दुकानों में आगजनी व तोड़फोड़ करने का प्रकरण है। प्रवीण कुमार के तीन बैंक खातों में 1 हजार रूपए जमा है। पत्नी के 5 बैंक खातों में 4250 रूपए है। प्रवीण के हाथ में 1 लाख रूपए, पत्नीके हाथ में 45 हजार रूपए नकद है। प्रवीण के पास एक मारूति व एक बाईक है, एक तोला सोने की चैन है और इसकी पत्नी पास 8 तोला सोने के व 1 किलो चांदी के जेवराते। प्रवीण कुमार आर्ट्स ग्रेजुएट व इलेक्ट्रीकल में इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया है।
उदयपुर शहर : निर्दलीय रूप से महिला ने भरा नामाकंन
उदयपुर शहर विधानसभा से एक महिला गुणवंती जोशी ने निर्दलीय नामाकंन पेश किया है। जिसमें उन्होंने हाथ में 25 हजार कैश, दो बैंक खातों में 1.55 लाख रूपए, 200 ग्राम सोना, आधा किलो चांदी, गोविन्द नगद में इसकी रूपए का लोन बताया है। निर्दलीय प्रत्याशी ने पीजी कर रखी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
