rajasthan election
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (Rajasthan) विधानसभा चुनाव 2023 (Vidhansabha election 2023) में किसी सरकार बनेगी ? इसका फैसला प्रदेश के 5 करोड़ 27 लाख मतदाता करेंगे। इसके लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। लेकिन यदि आज मतदान हो तो राजस्थान की जनता किसे चुनेगी यानी प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी ? ऐसे ही सवालों के जवाब टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी ओपिनियन पोल में पूछे गए। टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी के इस ओपिनियन पोल में भाजपा राजस्थान में कांग्रेस (Congress) पर भारी पड़ती नजर आई है। सर्वे के मुताबिक यहां न रिवाज बदलता दिख रहा है और सरकार रिपीट होती नजर आ रही है।
कितने वोट, कितनी सीट, सर्वे में सामने आई तस्वीर
राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी के इस ओपिनियन पोल में भाजपा (BJP) के खाते में 114-124 सीट जाती दिखाई दे रही है। वहीं सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को 68-78 सीटों पर बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं आरएलपी, आप आदि अन्य दलों के हिस्से में 6 से 10 सीटें जाती दिख रही हैं। दरअसल, सर्वे के मुताबिक यदि आज के समय मतदान होता है तो राजस्थान में भाजपा को कुल वोट का 43.80% साथ मिलेगा। वहीं कांग्रेस को 41.90% वोट मिल सकते हैं। अन्य दलों का वोट प्रतिशत 14.30 बताया जा रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story