✕
दिवाली से पहले निकल गया दिवाला, लाखों की चोरी
By EditorialPublished on
चारकोप पुलिस स्टेशन के सीमाक्षेत्र अंतर्गत एक दुकान में शटर तोड़कर करीब दो लाख 60 हजार रुपये की नकदी की चोरी (Theft) का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता दुकानदार दिवाली के चलते दुकान में खरीदारी करने के लिये दोस्त से उधार ली गई रकम और कारोबार की रकम अपने काउंटर की दराज में रखकर दुकान बंद कर घर चला गया था।

मुंबई । चारकोप पुलिस स्टेशन के सीमाक्षेत्र अंतर्गत एक दुकान में शटर तोड़कर करीब दो लाख 60 हजार रुपये की नकदी की चोरी (Theft) का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता दुकानदार दिवाली के चलते दुकान में खरीदारी करने के लिये दोस्त से उधार ली गई रकम और कारोबार की रकम अपने काउंटर की दराज में रखकर दुकान बंद कर घर चला गया था। इस बीच रात को किसी ने शटर तोड़कर सारी रकम चुरा ली। शिकायतकर्ता भीमसिंह राजपूत (25) ने चारकोप पुलिस स्टेशन में चोरी का मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक, राजपूत की चारकोप इलाके में हार्डवेअर की दुकान है। दिवाली में दुकान में माल भरने के लिये उसने अपने दोस्त मिट्टू सिंह से दो लाख 35 हजार रुपये उधार लिये थे। धंधे की करीब 25 हजार रुपये की रकम मिलाकर कुल 2 लाख 60 हजार रुपये की नकदी उसने दुकान में अपनी दराज में रखी थी और रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह उसकी दुकान के सामने नारियल पानी बेचनेवाले लड़के ने राजपूत को फोन कर उनकी दुकान का शटर टूटा होने की जानकारी दी। राजपूत तत्काल दुकान पहुंचे तो वहां शटर तोड़ा हुआ पाया। राजपूत ने दराज खोलकर देखा तो 2 लाख 60 हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करते हुये जांच शुरु कर दी है।
Next Story
Related News
X



