Pratahkal:Acetech Exhibition organized
मुंबई । बॉम्बे एक्सिबिशन सेंटर, गोरेगांव में ऐसटेक प्रदर्शनी (Acetech Exhibition) का आयोजन 5 नवंबर तक किया गया है। प्रदर्शनी में इंटीरियर, कंस्ट्रक्शन एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र से संबंधित उपकरणों एवं संसाधनों के स्टॉल लगाए गए हैं। कार्यक्रम में देश के अनेक व्यापारियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है। शैनीष कंपनी ने भी अपने नए फोल्डर 8 एमएम का वॉल्यूम 3 लॉन्च किया, जिसको लेकर कंपनी बहुत उत्साहित दिखी। इस अवसर पर वहां उपस्थित श्रीज प्लाईलेम, पुणे के कैलाश गट्टानी एवं सपायर वुड्स के हर्ष नायर ने बताया कि फोल्डर में लेमिनेट के बेहतरीन डिज़ाइन, क्वालिटी और कलेक्शन है, जो युवा व्यापारी पीढ़ी को आकर्षित करेगी।
Editorial

Editorial

Next Story