✕
50 के हो गए अकेलापन आपको तंग कर रहा होगा
By EditorialPublished on
तेलंगाना (telangana) में 30 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे । लेकिन उससे पहले राजनीतिक पार्टियों में जुबानी जंग अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। राहुल गांधी (rahul gandhi) की टिप्पणी के जवाब में सोमवार को एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

x
हैदराबाद (एजेंसी)। तेलंगाना (telangana) में 30 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे । लेकिन उससे पहले राजनीतिक पार्टियों में जुबानी जंग अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। राहुल गांधी (rahul gandhi) की टिप्पणी के जवाब में सोमवार को एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।
ओवैसी ने कांग्रेस (congress) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमलावर होते हुए कहा, अरे, राहुल गांधी बोलने से पहले सोचो। आप 50 साल के हो गए, अकेलापन आपको तंग कर रहा होगा। जब आप अकेले हैं, 50 साल के हो गए। यह आपका फैसला है, आपकी जिंदगी है। आपकी जिंदगी में हम कोई दखल नहीं देते। मगर जब आप हमको बोलते हैं - हम किसी को छेड़ते नहीं और कोई छेड़ा तो उसे छोड़ते नहीं। ओवैसी ने आगे कहा, 50 साल के आप हो गए हैं। आपकी जुबान पर जो यार- यार आ रहा न, वो कमी आप में है, किसी को ढूंढ लो ।
बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को तेलंगाना के कामारेड्डी (Kamareddy) में आयोजित जनसभा को संबोधित करते कहा था कि प्र.म. नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) (Bharat Rashtra Samithi) के अध्यक्ष तथा तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao) दोनों पर हमला करते हुए कहा कि ये दोनों नेता आपस में मिले हुए हैं। अगर सीएम केसीआर प्र. म. मोदी के साथ खड़े नहीं हैं तो उन पर केस क्यों नहीं लगे? उनका घर क्यों नहीं लिया? जबकि मेरी लोकसभा की सदस्यता रात 2 बजे रद्द कर दी गई और घर भी छीन लिया गया । साथ ही यह भी कहा कि ओवैसी और केसीआर मोदी के करीबी हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
