Pratahkal:Program organized by Employees State Insurance Corporation
मुंबई । कर्मचारी राज्य बीमा निगम, ( Employees State Insurance Corporation) उप क्षेत्रीय कार्यालय ठाणे द्वारा महापे नवी मुंबई (Mumbai) में आमोद कुमार, सहायक निदेशक एवं प्रबिशा बालन, सहायक के नेतृत्व में सुविधा समागम और निधि आपके निकट का आयोजन किया गया। दोनों अधिकारियों ने शिविर में बीमाकृत व्यक्तियों को निगम द्वारा प्रदान किये जा रहे विभिन्न हितलाभों एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने आईपी पोर्टल, ऑनलाइन अंशदान, आधार सीडिंग शिविर आदि सहित निगम की सुविधाओं की सुलभ उपलब्धता के लिए निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बीमित व्यक्तियों की शिकायतों का भी मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में 200 बीमाकृत व्यक्तियों उपस्थित थे।
Next Story