✕
भावुक कर देनी वाली सफलता, मजदूर, उनके परिवार और बचाने वालों को पीएम मोदी का सलाम
By EditorialPublished on
उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) की सिलक्यारा सुरंग (Silkyara Tunnel) में 17 दिन की जद्दोजहद के बाद आखिरकार अंदर फंसे 41 मजदूरों ने जिदंगी की जंग जीत ली। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कार सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) से बात की और बचाव कार्यों का अपडेट लिया। सीके बाद पीएम मोदी ने बधाई दी है।

x
उत्तरकाशी (एजेंसी)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) की सिलक्यारा सुरंग (Silkyara Tunnel) में 17 दिन की जद्दोजहद के बाद आखिरकार अंदर फंसे 41 मजदूरों ने जिदंगी की जंग जीत ली। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कार सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) से बात की और बचाव कार्यों का अपडेट लिया। सीके बाद पीएम मोदी ने बधाई दी है।
पीएम मोदी ने लिखा, "उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन (rescue operation) की सफलता हर किसी को भावुक (Emotional success) कर देने वाली है। टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। यह अत्यंत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद अब हमारे ये साथी अपने प्रियजनों से मिलेंगे। इन सभी के परिजनों ने भी इस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है। मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं। उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है। इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।' बता दें कि मजदूरों को टनल से बाहर निकालने के बाद अस्पताल भेजा जा रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
