✕
आचार्य महाश्रमण के विहार में उमड़ा जनसैलाब : आज कांदिवली में होगा प्रवेश
By EditorialPublished on
चातुर्मास (Chaturmas) पूरा कर आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) ने जब नन्दनवन (Nandanvan) से प्रस्थान किया, तो एक बार पुनः श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा। अपने आराध्य को देने उमड़े श्रद्धालुओं में उपनगरों को उनके आगमन से लाभान्वित होने का उत्साह नजर आ रहा था। जयघोष के मध्य आचार्य महाश्रमण अपनी धवल सेना के साथ पांच किलोमीटर का विहार कर मीरा रोड (ई) पहुंचे।
_202311290934555247.jpg)
मुंबई । चातुर्मास (Chaturmas) पूरा कर आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) ने जब नन्दनवन (Nandanvan) से प्रस्थान किया, तो एक बार पुनः श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा। अपने आराध्य को देने उमड़े श्रद्धालुओं में उपनगरों को उनके आगमन से लाभान्वित होने का उत्साह नजर आ रहा था। जयघोष के मध्य आचार्य महाश्रमण अपनी धवल सेना के साथ पांच किलोमीटर का विहार कर मीरा रोड (ई) पहुंचे।
इसके पूर्व तीर्थंकर समवसरण में विहार से पूर्व उन्होंने कहा कि चातुर्मास की कालावधि अब समाप्त हो गई है। जैन शासन की परंपरा के अनुसार चातुर्मास के दौरान एक ही क्षेत्र में रहना होता है और शेष काल में उस स्थान से विहार कर देना चाहिए। चातुर्मास में एक स्थान पर रहकर साधना, आराधना और सेवा की सुन्दर व्यवस्था है तो शेषकाल में भी विचरण करते हुए जन-जन के कल्याण के साथ स्वयं की साधना का भी सुन्दर व्यवस्थापन है। वर्तमान समय की लोकतांत्रिक प्रणाली में भी शासन में रहने वाले लोगों में संयम, त्याग, व्रत निष्ठा और कर्त्तव्य परायणता की चेतना हो तो प्रणाली अच्छे ढंग से कार्य कर सकती है। शासन में यदि धर्म न हो, त्याग, संयम और व्रत का अभाव हो तो वह शासन प्रणाली निरंकुश और प्रजा को कष्ट देने वाली हो सकती है। यदि श्रावक कार्यकर्ता हो तो धर्म की अच्छी प्रभावना हो सकती है। मैं मुम्बईवासियों से कहना चाहता हूं कि इस चातुर्मास के दौरान आपके जीवन में जो भी धर्म, व्रत, संयम, नियम आदि से रमणीयता आई हो, उसे बनाए रखने का प्रयास हो। गुरुकुलवास में चातुर्मास सम्पन्न कर बर्हिविहार को प्रस्थान करने वाली साध्वियों को आचार्यश्री ने मंगलपाठ सुनाया। प्रवास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदनलाल तातेड़ ने विचार रखे। मुख्य प्रबंधक मनोहर लाल गोखरू महामंत्री सुरेंद्र कोठारी महेश बाफना कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी ने गुरुदेव की आगामी यात्रा के प्रति मंगल कामनाएं प्रेषित की।
आचार्य प्रवर दो दिन के प्रवास हेतु तेरापंथ भवन कांदिवली पहुंचेंगे। अणुव्रत रैली के साथ आचार्यश्री एवं धवल सेना का प्रवेश होगा। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष विनोद कुमार बोहरा मंत्री मनीष कोठारी कोषाध्यक्ष संजय बडोला कांदिवली तेरापंथ सभाध्यक्ष पारसमल दुग्गड मंत्री अशोक हिरण मलाड सभाध्यक्ष इंद्रमल कच्छारा मंत्री हस्ती भंडारी कांदिवली युवक परिषद अध्यक्ष नवनीत कच्छारा मंत्री राकेश सिंघवी मलाड अध्यक्ष पैलेस मेहता मंत्री विनोद सोलंकी कांदिवली महिला मंडल संयोजिका विभा श्रीश्री मलाड संयोजिका कुसुम कोठारी के साथ समाज आगमन हेतु आतुर है।

Editorial
Next Story
Related News
X


_202311290934555247.jpg.jpg)