tirupati
तिरूपति (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार शाम को आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के तिरूपति (Tirupati) पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी शाम 7.40 बजे तिरूपति के पास रेनिगुंटा हवाई अड्डे (Renigunta Airport) पर उतरे। यहां उनका स्वागत राज्यपाल एस अब्दुल नजीर (S Abdul Nazeer) और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी (CM Y S Jagan Mohan Reddy) ने किया। प्र.म. ने अपने तिरूपति दौरे के दौरान सोमवार सुबह तिरूमाला (Tirumala) में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन और पूजन किया। तिरूपति दर्शन की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, तिरूमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। प्र.म. ने तिरुमाला में रात बिताई। इसके बाद सोमवार सुबह उन्होंने मंदिर में प्रार्थना की और फिर वहां से तेलंगाना के लिए रवाना हो गए। आंध्र प्रदेश के सीएम वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने प्र.म. मोदी को भगवान वेंकटेश्वर
(Lord Venkateswara)
की मूर्ति भेंट की। प्रधानमंत्री ने तिरूमला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन के दौरान पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान प्र.म. पारंपरिक पूजा परिधान में नजर आए।
प्र.म. मोदी ने दी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने की जो शिक्षा सिखों के पहले गुरू ने लाखों लोगों को ताकत देता है।गुरू नानक ने सिख धर्म की स्थापना की थी। प्र.म. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ङ्ग पर लिखा, श्री गुरू नानक देव जी (Sri Guru Nanak Dev Ji) के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। उन्होंने दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर जोर दिया, जो दुनिया भर के लोगों को ताकत देता है ।
Editorial

Editorial

Next Story