Pratahkal:Theft by breaking the back wall of the shop
नवीन पनवेल । आकुर्ली में एक किराने की दुकान में पीछे की तरफ से दीवार में छेद कर चोरों ने गल्ले से बीस से पच्चीस हजार रुपये की चोरी (Theft) किये जाने का मामला उजागर हुआ है। चोरी की यह वारदात रात करीब दो बजे के आसपास हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, आकुर्ली में रात दो बजे के करीब चोरों ने आईजी ट्रेडिंग होलसेल दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश की। लेकिन जब इसमें वे नाकाम हुये तो दुकान की पिछली दीवार को तोड़कर वे दुकान में दाखिल हुये और दुकान के गल्ले में रखे बीस से पच्चीस हजार रुपये चुराकर फरार हो गये। यह सारी वारदात हालांकि सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। तसवीरों के मुताबिक, दोनों चोरों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। सुबह जब दुकानदार ने दुकान खोली तो उसे यह मामला समझ में आया। चोरी की जानकारी खांदेश्वर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरु कर दी है।
Editorial

Editorial

Next Story