Pratahkal:One person strangled to Death with pajama string, two arrested-Murder
मुंबई । मुंबई (Mumbai) में एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या (Murder) कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकमान्य तिलक (एलटी) मार्ग पुलिस को दक्षिण मुंबई के धनजी स्ट्रीट पर विजय मंडल नामक एक व्यक्ति के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली। विजय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम से पता चला कि विजय मंडल नामक व्यक्ति की मौत गला घोंटने से हुई थी। पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि विजय एक ठेला चलाता था। इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने 28 वर्षीय प्रदीप मंडल और सूरज प्रमाणिक को गिरफ्तार किया। आरोप के मुताबिक, दोनों ने पुरानी दुश्मनी के चलते विजय की पाजामे की डोरी से कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी।
Next Story