Pratahkal:MNS workers vandalized Dahisar over Name plate issue
मुंबई । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के तहत 25 नवंबर तक सभी दुकानों के नामफलक मराठी में करने थे। अब जब यह मोहलत खत्म हो चुकी है तो मनपा अपने तरीके से नामफलक नियम का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। लेकिन इस बीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने दहिसर (Dahisar) में 26 नवंबर को उन दुकानों के नामफलक तोड़ दिये, जो मराठी में न होकर अंग्रेजी में ही थे। गौरतलब है कि सबसे पहले यह मुद्दा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और उनके प्रमुख राज ठाकरे ने ही उठाया था। यही वजह है कि इस मसले पर सर्वोच्च अदालत की मोहर लगने के बाद कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं और उन्होंने इस नियम के पालन में कोताही करनेवालों को अपनी स्टाइल में सबक सिखाना शुरु कर दिया है। दहिसर में तोड़फोड की घटना से हालांकि कारोबारी हलके में डर का माहौल व्याप्त हो गया था लेकिन पुलिस ने समय पर घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां भी की हैं।
Editorial

Editorial

Next Story