✕
संयम शताब्दी महा महोत्सव का यादगार आयोजन
By EditorialPublished on
मेवाड़ केसरी नाकोड़ा तीर्थोद्धारक आचार्य हिमाचल सूरीश्वर महाराज का 100 संयम शताब्दी महामहोत्सव व 37वीं पुण्यतिथि का आयोजन आचार्य रविशेखर सूरीश्वर मसा, संतों व साध्वीगणों के सानिध्य में भांडुप मेवाड केसरी भवन व संयम शताब्दी वाटिका में आयोजित हुआ। मेवाड़ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक ट्रस्ट, मुम्बई द्वारा आयोजित समारोह में समाज के तमाम सदस्यों सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की उपस्थिति रही। दिनभर चले कार्यक्रमों को कामयाब बनाने में संघ सदस्यों, नवयुवक मंडल, महिला मंडल व कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रही।
_202311281025073899.jpg)
x
_202311281025073899.jpg)
मुंबई । मेवाड़ (Mewad) केसरी नाकोड़ा तीर्थोद्धारक आचार्य हिमाचल सूरीश्वर महाराज का 100 संयम शताब्दी महामहोत्सव व 37वीं पुण्यतिथि का आयोजन आचार्य रविशेखर सूरीश्वर मसा, संतों व साध्वीगणों के सानिध्य में भांडुप मेवाड केसरी भवन व संयम शताब्दी वाटिका में आयोजित हुआ। मेवाड़ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक ट्रस्ट, मुम्बई द्वारा आयोजित समारोह में समाज के तमाम सदस्यों सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की उपस्थिति रही। दिनभर चले कार्यक्रमों को कामयाब बनाने में संघ सदस्यों, नवयुवक मंडल, महिला मंडल व कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रही।
संयम शताब्दी वाटिका में दोपहर में मुख्य आयोजन हुआ, जिसमे साधर्मिक भक्ति आयोजन का संचालन करते हुए जैन संगीतकार नीलेश राणावत ने समा बांध दिया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के प्रमुख मेहमानों के रूप में विधायक रमेश कारगोवकर, शिवसेना नेता गोपीनाथ पाटील, ख्यालीलाल तातेड, दिलीप नाबेडा, विनोद वडाला, भंवरलाल जैन, बाबूलाल बाफना, अशोक बोहरा, सुरेंद्र कच्छारा, रिखब मेहता, अशोक तलेसरा, चंदनमल सिंघवी, कमलेश वागरेचा, विनीत शाह, जीतू जैन, अंशिका शाह की उपस्थिति रही।
मेहमानों व आयोजन लाभार्थियों का ट्रस्ट मंडल ने सम्मान किया। आयोजन को कामयाब बनाने नवयुवक मंडल के पदाधिकारी अनिल बी पामेचा, कमलेश राठौड, आशीष कोठारी, प्रदीप मेहता, हितेश मेहता, मुकेश पामेचा, विमल पामेचा, नितेश पामेचा, पंकज कागरेचा, महावीर कोठारी, मोहित कोठारी, धर्मेश पामेचा, विनोद कोठारी, महिला मंडल की सुशीला सिंघवी, गजरा कोठारी, निर्मला मेहता, सुशीला सियाल, रेखा सिंघवी, सरिता पामेचा, सीमा कोठारी, निर्मला लोढ़ा, रेणु कोठारी सहित सभी कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका रही।
समारोह में गुरुदेव के जीवन पर बनी फिल्म का प्रदर्शन हुआ, जिसमें पूरा इतिहास दिखाया गया। यह जानकारी संघ महामंत्री मनसुख कोठारी ने दी।
- अपने जीवन को परमात्मा की ओर मोड़ें - आचार्य रविशेखर मसा
उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आचार्य रविशेखर मसा ने कहा कि गुरुदेव हिमाचल सूरीश्वर मसा का संयम शताब्दी महोत्सव, मुंबई ट्रस्ट मंडल द्वारा आयोजित करना बड़े हर्ष का विषय है। गुरुदेव ने अपने जीवन में जो धर्म से जुड़े हुए कार्य किए, वह अतुलनीय है। गुरुदेव के जीवन से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हम अपने जीवन को परमात्मा की ओर मोड़ें। उन्होंने ट्रस्ट मंडल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप सभी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मेवाड़ केसरी भवन विस्तार परियोजना को लेकर जो आपके मन में संकल्प हैं वह जल्द ही पूरा होगा, यह मेरा आशीर्वाद है।
- हिमाचल सूरी महाराज एक अमूल्य कोहिनूर थे - पामेचा
ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष रमेश बी पामेचा ने कहा कि वे मेवाड़ की यशस्वी भक्ति परंपरा में गुरुदेव हिमाचल सूरी महाराज एक अमूल्य कोहिनूर थे, जिनसे जैन समाज ही नहीं अपितु अन्य समाज भी लाभान्वित हुए। मुंबई महानगर में मेवाड़ मूर्तिपूजक समाज के अंदर जो जागृति सामाजिक समरसता और धर्म के प्रति कर्तव्य परायणता है वह सब गुरुदेव के आशीर्वाद से ही संभव हो पाई है। पामेचा ने आचार्य रविशेखर महाराज व अन्य संतों के लिए ट्रस्ट मंडल की ओर से अभिवंदना व्यक्त की।
- संयम शताब्दी वर्ष पर संकल्प लें - बाफना
ट्रस्ट मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक बाफना ने कहा कि माता-पिता जन्म देते हैं और गुरुचरण हमें धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने की शिक्षा प्रदान करते हैं। बाफना ने युवा शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुदेव के संयम शताब्दी वर्ष पर हम सभी मिलकर संकल्प लें कि आचार्य रवि शेखर महाराज के आशीर्वाद व मेवाड़ दीपिका साध्वी कमलप्रभाश्री की प्रेरणा से जो मेवाड़ भवन निर्मित हुआ है और हमारे फाउंडर अध्यक्ष स्व. मोहन पामेचा ने जो मेवाड़ केसरी भवन का सपना संजोया था, उसको मूर्त रूप देने के लिए आगे आएं। हमारा यह संकल्प ही आचार्यश्री को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर बाफना ने गुरुदेव के जीवन से जुड़े कई विशेष प्रसंग का उल्लेख किया।
- इनका रहा पावन सानिध्य
आयोजन के दौरान आचार्य रविशेखर सूरीश्वर मसा, आचार्य देव ललितशेखर सूरीश्वर मसा आदि ठाणा, साध्वी सौम्यरसाश्री मसा आदि ठाणा, सुरेखाश्री मसा आदि ठाणा, कमलप्रभाश्री मसा आदि ठाणा ने ट्रस्ट मंडल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कम समय के अंदर ट्रस्ट ने जिस प्रकार से सामाजिक भागीदारी निभाते हुए समाज में कार्य किया है, वह समाज सेवा का अनुपम उदाहरण है। संतों ने कहा कि आने वाले समय में समाज वृहद स्तर पर प्रगति करेगा। हम आशीर्वाद देते हैं कि समाज भवन विस्तार को लेकर जो परियोजना है, वह जल्द ही साकार होगी।
- शिक्षा के क्षेत्र में होगा काम
ट्रस्ट महामंत्री मनसुख कोठारी ने कहा कि गुरु भगवंतों के आशीर्वाद से जल्द ही समाज के अंदर शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाया जाएगा और काम शुरू किया जाएगा। कोठारी ने कहा कि आने वाले वक्त में ट्रस्ट मंडल द्वारा कोई सामाजिक शैक्षणिक व धार्मिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शुरू होने जा रही है।
- विभिन्न चरणों में आयोजित हुए कार्यक्रम...
मेवाड़ केसरी भवन के प्रांगण में प्रथम चरण में नवनिर्मित शताब्दी बैंक्वेट हॉल का उद्घाटन लाभार्थी बदामबाई खीमराज कोठारी परिवार रींछेड ने किया। संयम शताब्दी महोत्सव के मुख्य लाभार्थी छगनीबाई बख्तावरमल पामेचा परिवार ने मेवाड़ रत्न स्व. मोहनलाल पामेचा की प्रतिमा का अनावरण किया। अगली कडी में जय जिनेन्द्र एवं नवनिर्मित विविधलक्षी हॉल का उद्घाटन लाभार्थी सोसरबाई पृथ्वीराज राठौड़ परिवार मजेरा ने किया। उद्घाटन एवं अनावरण के बाद संयम शताब्दी वाटिका के प्रांगण में संतों के सानिध्य में संघ सदस्यों का आगमन हुआ। आचार्य भगवंत के मांगलिक प्रवचन के साथ संयम शताब्दी समारोह शुरू हुआ। गुरुदेव की 37वी पुण्यतिथि के लाभार्थी डालचंद भगवान पामेचा एवं चुन्नीलाल भैराजी पामेचा परिवार रहे। मुख्य लाभार्थियों के साथ ही 51 अन्य लाभार्थी परिवारों ने आयोजन में सहयोग किया।
_202311281034371870.jpg)
- इनका रहा योगदान
आयोजन सफल बनाने में आयोजन सहयोगी व ट्रस्ट मंडल पदाधिकारी रमेश बी पामेचा, अशोक बाफना, मनसुख कोठारी, देवीलाल पामेचा, खूबीलाल बी संघवी, मोहन पामेचा, सुरेश पामेचा, महेन्द्र राठौड़, शांतिलाल पामेचा, अशोक डी मेहता, भरत जी पामेचा, हसमुख सी पामेचा, ख्यालीलाल एन कोठारी, शांतिलाल वी पामेचा, मनोहर के सिसोदिया, किशन सिंघवी, सुरेश बी पामेचा, चांदमल वी सिंघवी, मनीष डी कोठारी, रवि पामेचा, कांतीलाल एस मेहता, दिनेश एम मेहता, वालचंद राठौड़, महेंद्र चंडालिया, संजय आर राठौड़, महेंद्र एम कोठारी, केसरीमल एम मेहता, रूपचंद वी संघवी, लक्ष्मणसिंह मेहता, सुरेश जे मेहता, जितेन्द्र एस मेहता, वसंतीलाल धोका, बसंतीलाल सी पामेचा, अशोक डी मेहता, विनोद मेहता, रूपचंद मांडोत, हसमुख जी पामेचा, शांतिलाल वी पामेचा, भेरूलाल एन संघवी, महेन्द्र के सिसोदिया, ललित बी संघवी, कान बी सिंघवी, जीवराज एन कोठारी, कांतिलाल एस मेहता, किशनलाल एफ मेहता, बंसतीलाल एन पामेचा, भेरूलाल सी पामेचा, किशनलाल बी बाबेल, अमरत डी कोठारी, संजय बी माडोत, प्रकाश सी पामेचा, राकेश सी पामेचा, नंदलाल एम मेहता, अमरत बी पामेचा, कमलेश पी संघवी, सोहनराज बी जैन, गहरीलाल एस सिंघवी, सुरेश के पामेचा, जिगर एन पामेचा, तनसुख पी जैन, धर्मचंद बी जैन, विनयचंद डी हिंगड़, घेवर प्रकाश मेहता, भरत डी मेहता, सुरेश पी हिंगड, भरत एच मेहता, सोहनलाल बी कोठारी, सुनील वी राठौड़, गणपतलाल पी राठौड़, निखिल एन मेहता, चांदमल वी संघवी, हीरालाल एस राठौड़, मूलचंद वी संघवी, देवेन्द्र के जैन, प्रकाश डी चंडालिया, जीवराज डी मेहता, मनीष डी मेहता, विनोद एम लोढ़ा, प्रकाश एफ जैन, रवि एम पामेचा, सुरेश बी सराफ, पारसमल एन नाहर, सुभाष बी सिंघवी, बंसत आर कोठारी, अशोक जे पामेचा, हस्तीमल बी सिंघवी, रोशनलाल सी राजावत, बंशीलाल के पामेचा, भेरूलाल पी धोका, कुंदनमल एच कोठारी, सुभाष एफ पामेचा, निंकुज एस कोठारी, चंदनमल वी कवाडिया,हस्तीमल एम जैन, मुकेश एड कोठारी , रमेश पी सोनिघरा, केसरीमल एम कोठारी, किशनलाल बी राठौड़, मोतीलाल बी पामेचा, प्रकाश पी सिसोदिया, मदनलाल वी कोठारी, हस्तीमल यू पामेचा, मीठालाल एच संघवी, किशनलाल एस कोठारी, किशनलाल एस कोठारी, गणेश लाल यू कोठारी, पंकज डी कोठारी, मांगीलाल एम खाब्या, मुकेश जैन, सुमित जैन सहित विभिन्न समितियों के माध्यम से जुडे समाज बंधुओं का योगदान रहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
