Pratahkal:Gold trader cheated of Rs 41 lakh in Girgaon
मुंबई । गिरगांव (Girgaon) में एक सोना कारोबारी से 41 लाख 41 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में कारोबारी हरिशंकर शर्मा पर आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता को ऑर्डर देकर स्वर्णाभूषण बनवाकर लिये लेकिन ऐवज में सोना नहीं दिया और नाही भुगतान किया। मिली जानकारी के मुताबिक, हरिशंकर शर्मा के खिलाफ वी.पी. रोड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है। दहिसर पूर्व में आनंद नगर इलाके के 52 वर्षीय सोना कारोबारी की शिकायत के अनुसार, आरोपी शर्मा ने 29 अप्रैल को उन्हें कॉल कर स्वर्णाभूषणों का ऑर्डर दिया था। शिकायतकर्ता जूलरी कारोबारी ने कुल 1287 ग्राम वजन के स्वर्णाभूषण बनाकर दिये। लेकिन शर्मा ने बदले में 1287 ग्राम सोना देने के बजाये केवल 601 ग्राम सोना ही दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी शर्मा ने बाकी 41 लाख 41 हजार 965 रुपये का सोना न देते हुये उसे ठगी का शिकार बनाया है।
Editorial

Editorial

Next Story