Pratahkal:Workshop organized by Thane City Mahila Mandal
मुंबई । ठाणे सिटी महिला मंडल (Thane City Mahila Mandal) ने कार्यशाला तथा दीपावली स्नेह मिलन आयोजित किया। शुरुआत प्रमिला सूर्या ने नमस्कार महामंत्र से की। अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीश्रीमाल ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि भाजपा ठाणे महिला मोर्चा अध्यक्ष स्नेहा पाटिल, बेस्ट ड्रेसिंग में निर्णायक प्रिया मुथा, नीलम हिरण फ़ूड कॉपिटिशन में निर्णायक थे। सेजल ओस्तवाल तथा मुख्य वक्ता सुनीता बाफना ने अभिनंदन किया।
नवयुवती बेस्ट ड्रेसिंग में प्रथम काजोल श्रीश्रीमाल, युवतियों में प्रथम वीणा सेठिया, पिस्ता चौरडिया, द्वितीय रश्मि कोठारी, प्रकाश सिंघवी रहे। सुझाव प्रतियोगिता में प्रथम हर्षा श्रीश्रीमाल रही। फूड कंपटीशन में प्रथम सीमा कोठारी, द्वितीय रश्मि कोठारी और काजोल श्रीश्रीमाल रहे। कन्या मंडल में बेस्ट ड्रेसिंग कम्पीटिशन, फूड कंपटीशन में प्रथम भामिनी पारख, द्वितीय जयनी श्रीश्रीमाल, निकिता सेठिया रही। कांता पूनमिया भी उपस्थित थी। मंत्री सीमा सांखला ने आभार ज्ञापन किया। संचालन निशा भटेवरा ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story