gujrat
हैदराबाद (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को कहा कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और राजस्थान (Rajasthan) में विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) का सफाया हो जाएगा। इन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) संपन्न हो गए हैं।
तेलंगाना (Telangana) के तूपरान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने इन तीन राज्यों में अपने चुनाव प्रचार अभियान को याद किया। उन्होंने कहा, 'मैंने तीन राज्यों में देखा है कि वहां 'इंडी अलायंस' (इंडिया' गठबंधन) का सफाया हो जाएगा। वहां की महिलाएं, किसान कांग्रेस पार्टी
(congress party)
को उखाड़ फेंकने वाले हैं।
तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) (BRS) के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (CM K Chandrashekhar Rao) (केसीआर) पर निशाना साधते हुए प्र.म. मोदी ने पूछा तेलंगाना को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो लोगों से नहीं मिलते। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हो या बीआरएस, उनकी पहचान भ्रष्टाचार, परिवारवाद और खराब कानून व्यवस्था है और वे एक-दूसरे की 'कार्बन कॉपी' हैं। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस, केसीआर एक समान, दोनों से रहो सावधान ।'
कांग्रेस ने देश में सुल्तानशाही, निजामशाही को आगे बढ़ाया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और बीआरएस, दोनों में कोई फर्क नहीं है। कांग्रेस ने देश में सुल्तानशाही को बढ़ावा दिया और केसीआर ने यहां निजामशाही को ही आगे बढ़ाया। कांग्रेस और बीआरएस, दोनों ही परिवारवाद की सबसे बड़ी बोफोर्स से लेकर हेलीकॉप्टर प्रतीक है। कांग्रेस के पास ट्रैक रिकॉर्ड है। तेलंगाना के घोटाले में कमीशन खाने का पूरा मुख्यमंत्री केसीआर भी स्वीकार करते हैं कि उनके विधायक 30% कमीशन लेते हैं। कांग्रेस के शाही परिवार के भी अधिकतर लोग भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में जमानत पर घूम रहे हैं और केसीआर के परिवार के लोगों पर भी भ्रष्टाचार के अनेक मामलों की जांच चल रही है।
केसीआर धोखा देने का कोई मौका नहीं छोड़ते
प्र.म. मोदी ने कहा कि केसीआर ने कभी भी तेलंगाना के लोगों की परवाह नहीं की बल्कि बेघर और भूमिहीनों को उनके हाल पर छोड़ दिया । उनको न तो भगवान मल्लिकार्जुन माफ करेंगे और न ही तेलंगाना के भाई-बहन समर्थन करेंगे। प्र.म. मोदी ने कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा केसीआर धोखा देने का दलित मुख्यमंत्री बनाने का वादा पूरा नहीं किया। दलित बंधु योजना के वादे को धोखा दिया। दो बेडरूम का मकान उपलब्ध कराने के अपने वादे पर भी केसीआर खरे नहीं उतरे ! उन्होंने युवाओं को रोजगार देने का वादा भी पूरा नहीं किया। केसीआर की सरकार ने किसानों को धोखा दिया, उन्होंने गरीबों को धोखा दिया, उन्होंने सभी को धोखा दिया।
Next Story