Pratahkal:MNS fired balloons filled with black ink at Chinese showroom MG
ठाणे । ठाणे (Thane) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां घोडबंदर रोड स्थित मानपाडा परिसर में एक चाइनीज शोरूम (Chinese Showroom) पर राज ठाकरे (Raj Thackeray) की पार्टी मनसे (MNS) ने हमला बोल दिया है। मनसे ने शोरूम पर लगे बोर्ड में मराठी नहीं होने की वजह से काली स्याही वाले गुब्बारे दागे हैं। साथ ही मनसे से सभी दुकानदारों को सख्त लहजे में चेतावनी भी है। मनसे कार्यकर्ता स्वप्निल महिंद्रकर ने अपने कई मनसे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर MG हेक्टर चाइनीज कंपनी शोरुम पर काली स्याही बलून में भर के शोरूम पर मारे हैं। इसके बाद स्वप्निल महिंद्रकर ने कहा कि महाराष्ट्र में रहना है तो मराठाओं की भाषा के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।
  • मराठी बोर्ड न लगाकर मराठाओं के साथ खिलवाड़
स्वप्निल महिंद्रकर ने आगे कहा कि जहां-जहां चाइनीज कंपनी के शोरूम या दुकान हैं, ठाणे में स्थित है वे मराठाओं के अस्मिता के साथ खेल रहे हैं और मराठी बोर्ड न लगाकर मराठाओं के साथ खिलवाड़ कर रहें है। ठाणे नगर निगम हो या महाराष्ट्र सरकार को तुरंत महाराष्ट्र के सभी दुकानों के बोर्ड को मराठी में लगाने का तत्काल आदेश निकालना चाहिए। अगर जल्द से जल्द महाराष्ट्र के सभी दुकानों पर मराठी बोर्ड नहीं लगा तो अगर राज्य में लॉ एंड ऑर्डर खराब होगी तो उसकी ज़िम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार की होगी।
  • सरकार को दी चेतावनी
मनसे कार्यकर्ता महिंद्रकर ने आगे कहा कि मुंबई महानगरपालिका की तरफ से मुंबई के तमाम दुकानों को मराठी में बोर्ड लगाने की ताकित की गई है लेकिन ठाणे महानगरपालिका की तरफ से अब तक ठाणे के किसी भी दुकानों को मराठी बोर्ड लगाने की कोई भी परमिशन या ताकीत नहीं दी गई है। ऐसे में मनसे द्वारा अल्टीमेटम देते हुए कहा गया कि जल्द से जल्द ठाणे के सभी दुकानों पर मराठी बोर्ड अगर नहीं लगाया गया तो मनसे स्टाइल में ठाणे के सभी दुकानों को उत्तर दिया जाएगा।
Editorial

Editorial

Next Story