oole
कार्यालय संवाददाता उदयपुर। मौसम विभाग की मौसम विभाग ने तीन दिन भविष्यवाणी सक बार फिर से सच साबित हुई और रविवार को झीलों की नगरी उदयपुर (udaipur) सहित राजस्थान (Rajasthan) के कई जिलों में झमाझम बारिश (Heavy rain) का दौर देर रात तक चलता रहा। बारिश के साथ ही कई जिलों में ओले (hail) भी गिरे। लगातार बारिश ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। कई जिलों में तो पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए व बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने लोगों की दिनचर्या को घर की चारदिवारी तक समेटने पर विवश कर दिया। जो घरों से जरूरी काम से बाहर निकले उन्हें भी स्वेटर व जैकेट के उपर रेनकोट पहनने को मजबूर होना पड़ा। बारिश का यह दौर जहां आमजन व खास तौर पर सावों वाले घरों के लिए बड़ी आफत लेकर आया तो वहीं किसानों के लिए यह वर्षाजल अमृत का काम करेगा, पाणत का समय होने से किसानों की बहुत सारा समय, श्रम और धन बच जागा व फसल की गुणवत्ता भी अच्छी बैठेगी। इधर, शनिवार के कई जिलों में शनिवार शाम से ही मौसम में बदलाव का दौर आरंभ हो गया था। जोधपुर
(jodhapur)
, बीकानेर (Bikaner) संभाग के कई जिलों में शनिवार देर शाम बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सिस्टम का असर 27 नवंबर तक प्रदेश में रहेगा और 28 नवंबर से मौसम साफ होने के साथ सर्दी तेज होने लगेगी। जालोर में भैंस को चारा डालते वक्त बिजली गिरने से 17 साल की लड़की की मौत हो गई। तीन भैंस भी बिजली की चपेट में आ गईं। रविवार को सुबह से मौसम खराब हो गया और पूरे दिन व देर रात तक उदयपुर, बांसवाड़ा, जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, बीकानेर, गंगानगर (Ganganagar), हनुमानगढ़ (Hanumangarh) में कई जगह कहीं-कहीं हल्की तो कहीं पर तेज बारिश के दौर चलते रहे। जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर
(Jaisalmer)
के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले 24 घंटो में जैसलमेर, बाड़मेर जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। आज राज्य के ऊपर पूर्वी हवाओं में एक ट्रफ बना हुआ है। तथा वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तंत्र का आज सर्वाधिक असर रहेगा। इसके प्रभाव से जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश हुई। उदयपुर, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलीं। 27 नवंबर को तंत्र का असर कोटा, भरतपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन, बारिश के रूप में जारी रहने की संभावना है। 28 नवंबर से मौसम शुष्क रहने तापमान में 2-4 डिग्री गिरावट व कहीं-कहीं कोहरा छाने की संभावना है।
Editorial

Editorial

Next Story