✕
26/11: मुंबई हमले की 15वीं बरसी पर रक्षा मंत्री और सीएम शिंदे ने दी श्रद्धांजलि
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले (Mumbai Terrorist Attack) की 15वीं बरसी पर पुलिस आयुक्त कार्यालय के परिसर में शहीद स्मारक पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिंदे के साथ उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने भी बहादुरों को पुष्पांजलि अर्पित की।

x

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले (Mumbai Terrorist Attack) की 15वीं बरसी पर पुलिस आयुक्त कार्यालय के परिसर में शहीद स्मारक पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिंदे के साथ उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने भी बहादुरों को पुष्पांजलि अर्पित की।
- रक्षा मंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भी 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश इस हमले के खिलाफ लड़ने वाले जाबांजों को कभी भूल नहीं सकता।
- राज्यपाल ने भी दी श्रद्धांजलि
शहीद स्मारक (Shaheed Smarak) पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais) ने भी आतंकवादी हमले की 15वीं बरसी पर पुलिस आयुक्त कार्यालय के परिसर में शहीद स्मारक पर बलिदानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Next Story
Related News
X

