oole on road
अहमदाबाद (एजेंसी) । गुजरात (gujarat) के सौराष्ट्र (Saurashtra) और उत्तर गुजरात सहित लगभग पूरे राज्य में बेमौसम बारिश (unseasonal rain) का कहर जारी है।
राज्य में अलग-अलग जगहों पर बिजली (lightning) गिरने से 14 लोगों की जान चली गई है। मृतकों में जाफराबाद (Jafrabad) का 16 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है। वहीं, मेहसाणा में तेज हवाओं के कारण पेड़ के नीचे दबने से एक रिक्शा चालक की मौत हो गई । राजकोट में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट स्टेडियम को दो करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। आंधी से मीडिया बॉक्स के कांच फूट गए हैं। दर्शकों की सीटों के शेड भी उड़ गए हैं। राजकोट में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट स्टेडियम को दो करोड़ का नुकसान हुआ है। आंधी से मीडिया बॉक्स के कांच फूट गए हैं। दर्शकों की सीटों के शेड भी उड़ गए हैं।
राजकोट हाईवे पर कश्मीर जैसा नजारा
सबसे ज्यादा बारिश सौराष्ट्र के जिलो में हो रही है। वहीं, राजकोट में हाईवे पर आज सुबह जोरदार ओले गिरने से हाईवे का माहौल कश्मीर (Kashmir) जैसा हो गया। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे लोग बर्फ लेकर सेल्फी लेते भी नजर आए। बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान होने का अनुमान है।
गिरनार परिक्रमा के लिए बारिश बनी आफत
जूनागढ़ जिले (Junagadh district) की गिरनार परिक्रमा (Girnar Parikrama) चल रही है। परिक्रमा में 20 हजार से ज्यादा लोग इस समय गिरनार के जंगलों में हैं। वहीं, बारिश के चलते श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश और खराब मौसम के अलर्ट के चलते गिरनार रोप-वे भी बंद कर दिया गया है।
राजकोट के मार्केटिंग यार्डतीन दिन के लिए बंद
राज्य मौसम विभाग ने आज से 28 नवंबर तक तक राजकोट (Rajkot) समेत सौराष्ट्र में कारिश की "
संभावना जताई है। इसे लेकर राजकोट के मार्केटिंग यार्ड प्रबंधन ने तीन दिन के लिए मिर्च-मूंगफली और प्याज की फसलों की आवक पर रोक लगा दी है। जोरदार बारिश और ओलावृष्टि से सब्जियों और बागवानी फसलों को नुकसान हुआ है। पुराने मार्केटिंग यार्ड में शनिवार और रविवार को प्याज की आवक भी नहीं होगी। सूरत (surat) के ओलपाड तालुका के कई गांवों में भी कहीं-कहीं तेज को कहीं बौछारें पड़ीं। अंकलेश्वर (Ankleshwar) जिले के कई गांवों में भी भारी बारिश हुई। मूसलाधार बारिश से ठंड के दिनों में ऐसा लग रहा है कि मानो मानसून आ गया हो।
सोमनाथ मेले तेज हवाओं का कहर
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है । सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्य के 156 तालुका में बारिश दर्ज की गई है। दूसरी ओर, तेज हवाओं से सोमनाथ (Somnath) मेले में भी भारी तबाही है। मेले लगे दर्जनों स्टॉल जमींदोज हो गए हैं।
Editorial

Editorial

Next Story