Gehlot, Kataria, Vasundhara cast votes in Rajasthan Assembly Elections 2023
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव- 2023 में शनिवार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, उपनेता प्रतिपक्ष डा सतीश पूनियां सहित कई नेताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। गहलोत ने अपने सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में स्थित मतदान केन्द्र पर परिवार के साथ अपना मत डाला । इस अवसर पर उनकी पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्र वैभव गहलोत, पुत्रवधु ने भी अपना वोट डाला वोट डालने के बाद गहलोत ने मीडिया से कहा कि प्रदेश में जो माहौल हैं उससे लगता है कि हमारी सरकारी बनेगी।
कटारिया ने उदयपुर में अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से कहा कि वह लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल होने यहां आये हैं । उन्होंने कहा कि इस मौके मतादाताओं को अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए और लोकतंत्र की मर्यादाओं को आगे बढाना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में अपने मत का उपयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं को मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने चित्तौडगढ़ में सामुदायिक भवन मधुबन सेती के मतदान केन्द्र पर अपना वोट डाला। इस मौके उन्होंने कहा कि राजस्थान मे सुशासन की सरकार लाने और बेहतर भविष्य के लिए लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपना वोट अवश्य करे और परिजन तथा मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करे। उन्होंने मतदान को लोकतंत्र का महापर्व बताते हुए कहा कि मतदाताओं का आह्वान किया कि वे अपने मत का उपयोग सुशासन लाने के लिए करे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। पायलट ने जयपुर में महात्मा गांधी रेजिडेंसी सी स्कीम बूथ पर अपना मतदान किया। पायलट टॉक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह जयपुर के विद्याधरनगर से चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद दिया कुमारी ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 95 पर अपना मत डाला। डॉ. सतीश पूनियां ने निर्माण नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में परिवार के साथ अपने मत का उपयोग किया।
Editorial

Editorial

Next Story