Owaisi Brother
हैदराबाद (एजेंसी)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (Majlis-e-Ittehadul Muslimeen) (एआईएमआईएम) के नेता हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Hyderabad MP Asaduddin Owaisi) के भाई अकबरूद्दीन (Bhai Akbaruddin) के खिलाफ पुलिस इंस्पेक्टर (police inspector against) को धमकाने के कारण मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने स्टेज से भीड़ के सामने ही पुलिस अफसर को धमकी दी और उसे वहां से चले जाने को कहा था। दरअसल पुलिस अधिकारी ने अकबरूद्दीन को राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए कहा था। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो वायरल हो रहा है। हैदराबाद में पुलिस इंस्पेक्टर अपनी ड्यूटी पर तैनात था और उसने चुनावी रैली को संबोधित कर रहे अकबरूद्दीन की तरफ इशारा कर कहा कि भाषण देने का समय खत्म हो चुका है; आदर्श आचार संहिता के तहत तय की गई समय सीमा को पार कर चुके हैं। इसके बाद अकबरूद्दीन आग बबूला हो गए और उन्होंने मंच से ही धमकियां देनी शुरू कर दी थी ।
कोई माई का पैदा नहीं हुआ है मुझे रोकने के लिए
पुलिस इंस्पेक्टर पर नाराज होते हुए अकबरूद्दीन ने कहा कि 'कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है मुझे रोकने के लिए; अगर मैंने इशारा कर दिया तो आपको दौड़ना पड़ेगा। क्या मैं इन्हें दौड़ने के लिए कहूं? अकबरूद्दीन चंद्रयानगुट्टा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार हैं। इस सीट पर पार्टी ने पिछले दो विधानसभा चुनावों 2014 और 2018 में जीत हासिल की है।
ओवैसी के छोटे भाई को भाजपा ने चेताया
' 10 डंडे मारेंगे, एक गिनेंगे’
नई दिल्ली (एजेंसी)। भाजपा ने पुलिस अधिकारी को धमकाने के आरोपी असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि जब पुलिस अधिकारी अपनी ताकत दिखाता है तो वह 'मारता ज्यादा और गिनता कम है।' दरअसल इससे पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को हैदराबाद में एक पुलिस अधिकारी को धमकी देने के आरोपी अपने भाई अकबरुद्दीन ओवैसी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी ने उनके भाई को अपना चुनावी भाषण निर्धारित समय से पांच मिनट पहले समाप्त करने के लिए कहा था। ओवैसी ने कहा, कानून इजाजत दे रहा है और आप हमसे कहते हैं कि पांच मिनट पहले इसे बंद कर दें? बता दें कि हैदराबाद पुलिस ने एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ आधिकारि कर्तव्यों में बाधा डालना के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, भाजपा ने ओवैसी बंधुओं पर निशाना साधा। अकबरुद्दीन ओवैसी के '10 डंडे मारेंगे और केवल एक गिनेंगे।'
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, चाहे वह असदुद्दीन हों या अकबरुद्दीन - वे केवल दूसरों को भड़काने की कोशिश करते हैं और संविधान के सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं... जब भारत माता के लाल वर्दी पहन कर आते हैं और कानून तोड़ने वालों को कानून का डंडा दिखाते हैं, तो ओवैसी जैसों को वर्दी का रसूख और उनकी अपनी हैसियत दोनों पता चल जाती है। वे 10 डंडे मारते हैं और एक नि हैं। कानून से ऊपर कोई नहीं है। अगर तेलंगाना में वर्दी अपना करने लगेगी तो इनकी सारी हेकड़ी निकल जाएगी ।
Editorial

Editorial

Next Story