✕
क्रिकेटर नवदीप सैनी ने उदयपुर में लिए 7 फेरे
By EditorialPublished on
भारतीय टीम (Indian team) के तेज गेंदबाज (fast bowler) नवदीप सैनी (Navdeep Saini) ने अपनी प्रेमिका ट्रेवल ब्लॉगर स्वाति अस्थाना से उदयपुर (Udaipur) के देबारी स्थित आनंदम रिसोर्ट में गुरुवार रात 23 नवंबर को शादी कर ली। 31 साल के सैनी ने अपने जन्मदिन के दिन गुरुवार को अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

x
उदयपुर. नगर संवाददाता | भारतीय टीम (Indian team) के तेज गेंदबाज (fast bowler) नवदीप सैनी (Navdeep Saini) ने अपनी प्रेमिका ट्रेवल ब्लॉगर स्वाति अस्थाना से उदयपुर (Udaipur) के देबारी स्थित आनंदम रिसोर्ट में गुरुवार रात 23 नवंबर को शादी कर ली। 31 साल के सैनी ने अपने जन्मदिन के दिन गुरुवार को अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
शादी समारोह में कोई बड़ा नाम शामिल नहीं हुआ हालांकि, नवदीप की पोस्ट को इस पोस्ट पर खूब बधाइयां मिल रही हैं। देवदत्त पडिकल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, माइक हसन, राहुल चाहर उन्मुक्त चंद, राहुल तेवतिया, सिराज और मोहसिन खान जैसे क्रिकेटरों ने सैनी को शादी की बधाई दी है।
सैनी ने इंस्टा पर पोस्ट में लिखा- आपके साथ हर दिन प्यार का दिन है। आज हमने हमेशा के लिए एक दूसरे का होने का फैसला किया है। हम अपने जीवन का एक नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं, इसलिए हम आपके आशीर्वाद और प्यार की कामना करते हैं।
शादी पहले पंजाबी और फिर हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी में दोनों के परिवार और रिश्तेदार सहित करीब 30 से 35 लोग शामिल हुए। शादी के दौरान सैनी ने सफेद शेरवानी और स्वाति ने सफेद लहंगा पहना हुआ था। उदयपुर के पंडित बनवारी शरण शास्त्री ने शादी में हिंदू रीति रिवाज से फेरे कराए। बता दें, इसी साल फरवरी 2023 में इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या भी उदयपुर मैं नताशा के साथ विवाह बंधन में बंधे थे।
बता दें कि 22 नवंबर को नवदीप और स्वाति का परिवार उदयपुर आया था । 23 की रात को उनकी शादी हुई। आज सुबह ही दोनों के परिवार दिल्ली के लिए रवाना हुए ।
भारतीय टीम में खेल चुके है सैनी
नवदीप हरियाणा (Haryana) के करनाल के रहने वाले हैं। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। नवदीप तीनों ही फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि, 2021 के बाद से वह किसी भी प्रारूप में टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाए हैं। सैनी ने दो टेस्ट, आठ वनडे और 11 टी20 मैच खेले हैं और तीनों फॉर्मेट मिलाकर 23 विकेट लिए हैं। सैनी ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला था। उसमें सात मैचों में चार ही विकेट ले पाए थे। सैनी 2019 से आईपीएल खेल रहे हैं और 32 मैचों में 23 विकेट ले चुके हैं। वह राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
ट्रैवलर और लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं स्वाति
स्वाति (swati) एक फैशन, ट्रैवलर और लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। उनका एक अपना यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह रोजाना कामों की यानी डेली ब्लॉग या फिर ट्रैवल ब्लॉग अपने फैंस के साथ साझा करती हैं। स्वाति के इंस्टाग्राम पर 80 हजार के आसपास फॉलोअर्स है ।

Editorial
Next Story
Related News
X
