✕
5.27 करोड़ मतदाता आज चुनेंगे सरकार
By EditorialPublished on
जयपुर (jaipur) विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) की वोटिंग का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कुछ घंटों के बाद राज्य की 199 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो जाएगी। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होने वाली इस वोटिंग प्रक्रिया में राज्यभर के 5.26 करोड़ से ज्यादा वोटर्स (voters) वोट डालने पोलिंग बूथों पर पहुंचेंगे। इस बार वोटिंग को शांतिपूर्वक करवाने के लिए पूरे प्रदेशभर के पोलिंग स्टेशनों समेत अन्य जगहों पर कुल 1 लाख 2 हजार से ज्यादा सुरक्षा जवानों की तैनाती की है।

x
राजस्थान(कासं ) ।जयपुर (jaipur) विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) की वोटिंग का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कुछ घंटों के बाद राज्य की 199 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो जाएगी। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होने वाली इस वोटिंग प्रक्रिया में राज्यभर के 5.26 करोड़ से ज्यादा वोटर्स (voters) वोट डालने पोलिंग बूथों पर पहुंचेंगे। इस बार वोटिंग को शांतिपूर्वक करवाने के लिए पूरे प्रदेशभर के पोलिंग स्टेशनों समेत अन्य जगहों पर कुल 1 लाख 2 हजार से ज्यादा सुरक्षा जवानों की तैनाती की है।
अलग-अलग जिलों से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
इधर, मतदान को लेकर शुक्रवार को प्रदेश के अलग- अलग जिलों से पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। वहीं इस बार ऐसे भी बूथ है जहां एक परिवार या फिर एक ही गांव के लिए मतदान केंद्र बनवाया गया है। वहीं सफल मतदान के लिए प्रदेश में 69, 114 पुलिस के जवान, 32,876 राजस्थान होमगार्ड, फोरेस्ट गार्ड और आरएसी जवान है। जबकि अति संवेदनशील एरिया में सीएपीएफ की 700 कंपनियां तैनात की गई है। वोटिंग के दिन जांच और निगरानी के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 3 फ्लाइंग स्क्वॉड, 3 एसएसटी दल तैनात रहेंगे ।
65 हजार से ज्यादा ईवीएम मशीनें
राज्य की 199 सीटों पर होने वाले मदान में इस बार 65,277 ईवीएम मशीनों (EVM Machine) का उपयोग किया जाएगा। इन ईवीएम मशीनों के साथ 62,372 कंट्रोल यूनिट और 67,580 वीवीपैट मशीनें भी है। उन्होंने बताया कि रिजर्व के तौर पर भी मशीनें शामिल है। अगर कोई मशीन में तकनीकी खराबी आती है तो दूसरी मशीन का उपयोग किया जा सके, ताकि वोटर्स को परेशानी न हो। वहीं 6247 सेक्टर अधिकारी भी नियुक्त किए हैं जो मतदान दलों से लगातार कॉन्टेक्ट में रहेंगे सभी सेक्टर अधिकारियों को एक-एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन भी दी है जो ईवीएम संबंधी खराबी की सूचना होने पर सुधार और रिप्लेसमेंट की कार्यवाही करेगे। ईवीएम संबंधी खराबी के निराकरण के लिए हर विधानसभा में दो- दो बेल के इंजीनियर भी मौजूद रहेंगे। बेल इंजीनियर के पास भी एक-एक एक्सट्रा ईवीएम मशीन रहेगी।
प्रदेश में 51 हजार पोलिंग बूथ
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रयो गुला ने बताया इस बार 200 की बजाए 199 विधानसभा में वोटिंग करवाई जा रही है। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रों में कुल 51,507 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है, जहां 5 करोड़ 26 लाख 90,146 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 18-30 आयु वर्ग के 1 करोड़ 70 लाख 99,334 के युवा मतदाता भी शामिल है। 22 लाख 61,008 ऐसे वोटर्स है, जिनकी आयु 18 से 19 साल की है और वो पहली बार वोट डालेंगे।
26 हजार से ज्यादा बूथों पर रहेगी सीधी नजर
गुप्ता ने बताया कि राज्य में कुल 36, 101 स्थानों पर मतदान केन्द्र बनाए हैं। 10,501 मतदान केन्द्र शहरी क्षेत्र में है। 41,006 ग्रामीण क्षेत्र में कुल 26.393 मतदान केन्द्रों पर हमने लाइव वेब कास्टिंग की सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए हम उन मतदान केन्द्रों पर कहीं पर भी बैठे निगरानी रख सकेंगे।
2.74 लाख कर्मचारी करवाएंगे वोटिंग
इस बार विधानसभा चुनावों में 274846 मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है इसमें 7960 महिला मतदानकर्मी महिला प्रबन्धित मतदान केन्द्रों पर, जबकि 796 दिव्यांग मतदान कार्मिक दिव्यांग प्रबन्धित मतदान केन्द्रों पर कमान संभालेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
