✕
'मेरी चिंता मेरी पार्टी और जनता करेगी' पायलट का किसको जवाब- प्र. म. मोदी या सीएम गहलोत ?
By EditorialPublished on
राजस्थान (rajasthan) विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) के लिए शनिवार को मतदान होना है। मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस (congress) नेता सचिन पायलट (sachin pilot) ने शुक्रवार को कहा कि किसी नेता को उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। पायलट ने कहा, 'मेरी चिंता मेरी पार्टी और जनता करेगी।' पायलट का ये बयान आज सीएम अशोक गहलोत और कल प्र. म. मोदी के बयान के बाद आया है। माना जा रहा है कि सचिन पयालट ने 'मेरी चिंता मेरी पार्टी और जनता ' से सीएम गहलोत (CM Gehlot) को भी साफ संदेश दे दिया है। दरअसल शुक्रवार को सीएम अशोक

x
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (rajasthan) विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) के लिए शनिवार को मतदान होना है। मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस (congress) नेता सचिन पायलट (sachin pilot) ने शुक्रवार को कहा कि किसी नेता को उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। पायलट ने कहा, 'मेरी चिंता मेरी पार्टी और जनता करेगी।' पायलट का ये बयान आज सीएम अशोक गहलोत और कल प्र. म. मोदी के बयान के बाद आया है। माना जा रहा है कि सचिन पयालट ने 'मेरी चिंता मेरी पार्टी और जनता ' से सीएम गहलोत (CM Gehlot) को भी साफ संदेश दे दिया है। दरअसल शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत ने एक वीडियो अपने एक्स हैंडल से शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया- कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट जी की राजस्थान के लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील। माना जा रहा है कि सीएम गहलोत ने इस वीडियो को शेयर कर दिखाया है कि पायलट संग सबकुछ ठीक है।
शुक्रवार को सचिन पायलट से प्र.म. मोदी (P.M.Modi) के बयान और सीएम गहलोत के वीडियो शेयर करने को लेकर टोंक में सवाल किया गया। इस पर मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि, 'मेरी चिंता करने की जरूरत नहीं है, मेरी चिंता मेरी पार्टी, मेरी जनता करेगी। हम उसके प्रति समर्पित हैं।
इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi) ने गुरूवार को एक रैली में सचिन पायलट के संदर्भ में कहा था कि गुर्जर समाज का एक बेटा राजनीति में जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है। पार्टी के लिए जान लगाता है और सत्ता मिलने के बाद 'शाही परिवार' की शह पर उसे दूध में से मक्खी की तरह निकाल करके फेंक दिया जाता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
