✕
मथुरा में मीराबाई के जन्मोत्सव में बोले प्र.म. मोदी
By EditorialPublished on
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) गुरुवार को भगवान श्री कृष्ण (Lord Shri Krishna) की भक्त व कवयित्री मीराबाई (Mirabai) की 525वीं जयंती के अवसर पर 'मीराबाई जन्मोत्सव (Mirabai birth anniversary) में भाग लेने मथुरा (Mathura) पहुंचे। यहां प्र.म. मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर (Shri Krishna Janmabhoomi Temple) पहुंचकर गर्भ गृह में पूजा और दर्शन किया। वे भागवत भवन के लिए ऊपरी तल पर गए। प्र.म. मोदी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी, पुजारी सहित कुल 17 लोगों ने भागवत भवन में पूजा की। यहां प्र. म. मोदी
_202311241211006195.jpg)
x
मथुरा (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) गुरुवार को भगवान श्री कृष्ण (Lord Shri Krishna) की भक्त व कवयित्री मीराबाई (Mirabai) की 525वीं जयंती के अवसर पर 'मीराबाई जन्मोत्सव (Mirabai birth anniversary) में भाग लेने मथुरा (Mathura) पहुंचे। यहां प्र.म. मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर (Shri Krishna Janmabhoomi Temple) पहुंचकर गर्भ गृह में पूजा और दर्शन किया। वे भागवत भवन के लिए ऊपरी तल पर गए। प्र.म. मोदी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी, पुजारी सहित कुल 17 लोगों ने भागवत भवन में पूजा की। यहां प्र. म. मोदी ने मीराबाई के सम्मान में एक विशेष डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया ।
'यहां भगवान के दर्शन और भी दिव्यता से होंगे'
प्र.म. मोदी ने कहा कि मथुरा और ब्रज विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहेंगे। यहां भगवान के दर्शन और भी दिव्यता से होंगे। मुझे खुशी है कि यहां ब्रज तीर्थ (Braj Teerth) विकास की स्थापना की गई है। संतों ने कहा है कि वृंदावन (vrindavan) सावन नहीं, नंदगांव ( Nandgaon) जैसा गाँव नहीं और वंशी वट जैसा कही वट नहीं
'यहां कण-कण में श्री "राधा और श्री कृष्ण समाए '
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये साधारण धरती नहीं है। ब्रज की रज भी पूरे संसार में पवित्र मानी जाती है। यहां कण-कण में राधा (Radha) और कृष्ण (Krishna) समाए हैं । विश्व के सभी तीर्थ यात्रा से जो लाभ मिलता है। यहाँ आने से सब मिल जाता है। मुझे मीराबाई की जयंती पर आने का सौभाग्य मिला है। मैं राधा कृष्ण के चरणों में नमन करता हूं और सभी साधु-संतों को प्रणाम करता हूं। हेमा मालिनी यहां से सांसद तो हैं, लेकिन कृष्ण की भक्ति में रम गईं हैं।
'यहां भगवान कृष्ण के दर्शन और भी दिव्य रूप में होंगे'
जब देश आजाद हुआ जो लोग भारत को उसके अतीत से काटना चाहते थे। आजादी के बाद भी गुलामी की मानसिकता में जकड़ा रहा। ब्रजभूमि को विकास से वंचित रखा लेकिन अब राम मंदिर की तिथि भी आ गई है। वो नहीं जब यहां भगवान कृष्ण के दर्शन और भी दिव्य रूप में होंगे।
'भारत नारीशक्ति का पूजन करने वाला देश'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा भारत हमेशा से नारीशक्ति का पूजन करने वाला देश रहा है। कृष्ण के आगे भी राधा ही लगा है। हमारे देश में महिलाओं ने हमेशा जिम्मेदारियां भी उठाई और समाज को लगातार मार्गदर्शन भी किया है। मीराबाई जी इसका भी एक प्रखर उदाहरण रही है। मीराबाई एक पथ प्रदर्शक रही हैं।
'गुजरात से श्रीकृष्ण और मौराबाई दोनों का रिश्ता है'
मोदी ने कहा कि मथुरा के इस समारोह में आना इसलिए भी विशेष है क्योंकि भगवान श्री कृष्ण से लेकर मीराबाई दोनों का गुजरात का अलग ही रिश्ता है।
मथुरा के कान्हा ने यहां से जाकर गुजरात में द्वारिका बनाई और उनकी महान भक्त मीराबाई ने राजस्थान से आकर अंत समय गुजरात में बिताया था।
भाषण की शुरुआत में प्र. म. मोदी बोले- राधे-राधे
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत 'राधे-राधे से की और सबसे पहले क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि मैं क्षमा चाहता हूं कि चुनाव में था; इसलिए कुछ देरी हो गई। लेकिन आज मेरा सौभाग्य है कि ब्रज और ब्रजवासियों के दर्शन का अवसर मिला है। यहां वही आता है जिसे कृष्ण बुलाते हैं। ये साधारण धरती नहीं है।

Editorial
Next Story
Related News
X
