✕
एक गुर्जर का बेटा....
By EditorialPublished on
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) के लिए प्रचार के आखिरी दिन एक बार फिर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार पर तीखा वार किया। प्र.म. मोदी ने एक बार फिर गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए राजेश पायलट (Rajesh Pilot) का जिक्र किया और सचिन पायलट को सहलाया। उन्होंने गहलोत की ओर से सचिन को निकम्मा और गद्दार कहे जाने को झुठलाने की चुनौती दी।

x
देवगढ़ (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) के लिए प्रचार के आखिरी दिन एक बार फिर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार पर तीखा वार किया। प्र.म. मोदी ने एक बार फिर गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए राजेश पायलट (Rajesh Pilot) का जिक्र किया और सचिन पायलट को सहलाया। उन्होंने गहलोत की ओर से सचिन को निकम्मा और गद्दार कहे जाने को झुठलाने की चुनौती दी।
प्र. म. प्र.म. मोदी ने एक दिन पहले भी कांग्रेस पार्टी पर राजेश पायलट और सचिन पायलट (Sachin Pilot) के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया था। उन्होंने लगातार दूसरे दिन कहा, कल मैंने कांग्रेस के शाही परिवार पर कुछ सवाल उठाया था। ऐसा तीर लगा निशाने पर, ऐसी गोली निशाने पर लग गई। आधे घंटे में तो पूरी कांग्रेस हिल गई। हर कोने से चाऊं- चाऊं करके टूट पड़े, मोदी ने ऐसा कैसे बोल दिया। उन्हें पता था कि मोदी ने ऐसी गोली चलाई है कि बिना घाव के कांग्रेस का जीना मुश्किल कर देगी। प्र.म. ने आगे कहा, राजेश पायलट जी को लेकर कांग्रेस बयान जारी कर रही है, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। कांग्रेस पूरी ताकत से झूठ बोल रही है कि कांग्रेस के शाही परिवार ने कभी राजेश पायलट का अपमान नहीं किया। लेकिन मेरे असली सवालों का जवाब नहीं दे रही है। लेकिन जो सवाल मैं उठा रही हूं उसके जवाब दो ना । गुर्जरों (Gurjar) का जितना अपमान कांग्रेस ने किया है वह पहली की पीढ़ी ने भी देखा और आज की पीढ़ी भी देख रही है।
दूध से मक्खी की तरह निकाला प्र.म. मोदी ने मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर 5 साल तक नाराज रहे सचिन पायलट के दर्द को सहलाते हुए कहा, गुर्जर समाज का एक बेटा राजनीति में जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है, पार्टी के लिए जी-जान लगाता है। सत्ता मिलने के बाद शाही परिवार के शह पर दूध से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया जाता है। स्वर्गीय राजेश पायलट के साथ भी यही किया और उनके बेटे के साथ भी यही कर रहे हैं। मैं यहां बैठकर राजेश जी को नमन करता हूं यह हमारे संस्कार हैं और इनके देखिए ।
गद्दार और निकम्मा कहा, कैसे झुलाएगी कांग्रेस
प्र.म. मोदी ने अशोक गहलोत का नाम लिए बिना पायलट को गद्दार और निकम्मा जैसे शब्द कहे जाने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, देश का कैसा दुर्भाग्य है, ऐसे-ऐसे शब्द, गद्दार, नालायक, निकम्मा जैसे शब्द राजेश पायलट जी के बेटे के लिए प्रयोग किए गए। अखबारों में देख लीजिए, टीवी पर है। क्या ऐसी भाषा कोई बोलता है क्या । ये गालियां कैसे कांग्रेस झुठला सकती है, जवाब दे। प्र.म. मोदी ने ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ( Mallikarjun Kharge) नाम लेकर कहा कि दलित नेता का अपमान किया जा रहा है।
शेयर बाजार सपाट
मुंबई (कार्यालय संवाददाता) । विश्व बाजार के सकारात्मक रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, दूरसंचार, धातु, तेल एवं गैस और रियल्टी समेत बारह समूहों में 1.22 प्रतिशत तक की तेजी वहीं आईटी, टेक और हेल्थकेयर समेत आठ समूहों में 1.13 प्रतिशत तक की बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ सपाट बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 5.43 अंक फिसलकर 66017.81 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 9.85 अंक की मामूली गिरावट लेकर 19802 अंक पर रहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
