Pratahkal:Meeting of Northeast Frontier Railway (Construction) Regional Official Language Implementation Committee
मुंबई । सतीश कुमार पाण्डेय, महाप्रबंधक, पूर्वोत्‍तर सीमा रेल (Railway) (निर्माण) की अध्यक्षता में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति/ निर्माण की जुलाई-सितम्बर तिमाही की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विजय किटके, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण-1, पी.के.क्षत्रिय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण-2 एवं राजीव कुमार सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण-3 उपस्थित थे। इनके अलावा निर्माण संगठन के मुख्य इंजीनियर एवं उप मुख्य इंजीनियरगण उपस्थित थे। बैठक की शुरूआत विक्रम गुप्ता, मुख्य राजभाषा अधिकारी/निर्माण सह मुख्य इंजीनियर/निर्माण-7 के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने बैठक के अध्यक्ष एवं उपस्थित सभी सदस्यों के सहयोग की अपेक्षा की कामना करते हुए कहा कि राजभाषा विभाग द्वारा इस वर्ष क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति/निर्माण की सभी बैठकें निर्धारित समय पर आयोजित करने के साथ-साथ तत्संबंधी कार्यवृत्त भी जारी किए गए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यालय का राजभाषा विभाग अपने रूटीन कार्य के अलावा स्टेशन संचालन नियम, फाटक संचालन अनुदेश का द्विभाषीकरण का कार्य निष्पादित कर रहा है। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए यह कहा कि राजभाषा विभाग द्वारा सितम्बर महीने में राजभाषा सप्ताह का आयोजन किया गया तथा कवि गोष्ठी भी आयोजित की गई। साथ ही, उन्होंने समय-समय पर तकनीकी गोष्ठी के आयोजन किए जाने का भी उल्लेख किया जिनका पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया जाता है। बैठक के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय, महाप्रबंधक, पू.सी.रेल(निर्माण) ने उपस्थित सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों तथा विभागाध्यक्षों से कहा कि निर्माण संगठन के महाप्रबंधक के रूप में कार्य ग्रहण करने के बाद राजभाषा से संबंधित उनकी यह पहली बैठक है। उन्होंने कहा कि निर्माण संगठन में उपलब्ध हिंदी पुस्तकालय में तकनीकी विषयों पर भी पुस्तकें खरीदी जाएँ। पाण्डेय ने यह भी कहा कि निर्माण संगठन में प्रशिक्षण के लिए शेष बचे कर्मचारियों को जल्द से जल्द कार्यसाधक ज्ञान प्रदान कर प्रशिक्षण का लक्ष्य पूरा करवा लिया जाए। उन्होंने कहा कि हिंदी में लिखे जाने वाले टिप्पणी के लक्ष्य को बढ़ाने की व्यवस्था की जाए। अध्यक्ष महोदय ने कहा कि सभी विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित विषयों पर तकनीकी गोष्ठी नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए। इनके अलावा बैठक में उपस्थित मुख्य इंजीनियर/निर्माण-5 ने यह सुझाव दिया कि रेलवे से संबंधित हिंदी में प्रकाशित समाचारों को उपलब्ध टेलीविजन पर हेडलाइन सहित ऑनलाइन डिस्प्ले का प्रबंध किया जाना चाहिए। बैठक का संचालन राजेश रंजन कुमार, राजभाषा अधिकारी/निर्माण एवं धन्यवाद प्रस्ताव दीपक कुमार गुप्ता, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी/निर्माण ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story