India's biggest run chase against Australia
विशाखापत्तनम (एजेंसी)। भारत (India) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया है। टीम ने 209 रन का टारगेट 20वें ओवर की आखिरी बॉल में 8 विकेट पर हासिल कर लिया। यह भारत का टी-20 में कंगारुओं के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज (India's biggest run chase against australia) है। इससे पहले, सबसे सफल रन चेज 202/4 रन का था, जो भारत ने 2013 में राजकोट में किया था।
टीम इंडिया की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 80 और ईशान किशन (Ishaan Kishan) ने 58 रन की पारियां खेलीं । आखिरी में रिंकू सिंह ने 14 बॉल पर 22 रन बनाए । विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए। टीम की ओर से जोश इंग्लिस ने पहला शतक जमाया। उन्होंने 50 बॉल पर 110 रन की पारी खेली। स्टीव स्मिथ (58 रन) ने अर्धशतक जमाया। भारतीय पेसर मुकेश कुमार ने किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने केवल 29 रन खर्च किए ।
भारतीय ओपनर्स पवेलियन लौटे, सूर्या ईशान की विस्फोटक पारी
209 रन का टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मार्कस स्टोइनिस के पहले ओवर में ओपनर ऋतुराज गायकवाड बिना कोई बॉल खेले पवेलियन लौट गए। वे रनआउट हुए। ऐसे में ईशान किशन टीम को झटके से उबारने की कोशिश कर रही रहे थे कि तीसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल 21 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिलकर तेजी से रन बटोरे। दोनों ने शॉन एबट के ओवर में 20 रन बनाए। पावरप्ले में टीम इंडिया ने दो विकेट पर 63 रन बना डाले ।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया सबसे बड़ा टारगेट, इंग्लिस का शतक
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विशाखापत्तनम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए।
जोश इंग्लिस ने 50 बॉल पर 110 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने टी-20 करियर का पहला शतक जमाया। इंग्लिश के अलावा, स्टीव स्मिथ ने 52 रन का योगदान दिया। दोनों ने 66 बॉल पर 130 रन की पार्टनरशिप की।
भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रनआउट हुआ।
Editorial

Editorial

Next Story