BJP started for Ram Dhwaja Tham Mission 2024
नई दिल्ली (एजेंसी)। दशकों तक राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण को अपने एजेंडे में रखकर सत्ता संघर्ष करती रही भाजपा (BJP) राम मंदिर निर्माण को लेकर उत्साहित है। मंदिर के उद्घाटन की तिथि पास आते ही जिस तरह से पार्टी ने उस तिथि का उल्लेख करते हुए जय श्रीराम का उद्घोष किया है, स्पष्ट संकेत है कि भाजपा विकास कार्यों के साथ ही राम ध्वजा थामकर मिशन 2024 (Ram Dhwaja Tham Mission 2024) में उतरेगी।
भाजपा के एक्स हैंडल के बैकग्राउंड में जो तस्वीर लगाई गई है, उसे लेकर राजनीतिक विमर्श भी सुगबुगाहट पकड़ रहा है। दरअसल, भाजपा ने तस्वीर में तिथि लिखी है 22 जनवरी 2024 और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीरों के बीच 'जय श्री राम' भी लिखा है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर का उद्घाटन प्र.म. मोदी के हाथों ही प्रस्तावित है। इसकी तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं। भाजपा का इसे लेकर उत्साहित होना स्वाभाविक है, क्योंकि भाजपा के राजनीतिक और सांस्कृतिक एजेंडे में भी राम मंदिर दशकों तक बना रहा । अंततः सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंदिर के पक्ष में निर्णय सुनाए जाने के बाद इसका निर्माण शुरू हुआ, जिसकी आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने ही पांच अगस्त, 2020 को रखी थी । अब उनके ही हाथों उद्घाटन भी होना है।
Editorial

Editorial

Next Story