vidhansabha election
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (rajasthan) में विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) का प्रचार गुरुवार शाम 6 बजे थम गया। इससे पहले प्रदेशभर में सभाओं से लेकर रोड शो का दौर चलता रहा। भाजपा (bjp) और कांग्रेस (congress) समेत अन्य पार्टियों के नेता आखिरी समय तक पूरी ताकत झोंकते नजर आए। प्रदेश में 25 नवंबर (शनिवार) को विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। करणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव टाल दिया गया है।
गुरुवार को राजसमंद के देवगढ़ में प्र.म. नरेंद्र मोदी ने इन चुनावों को लेकर अपनी आखिरी सभा को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
(Yogi Adityanath)
, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eaknath shinde) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) ने प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रोड शो किया। इधर, अंतिम दिन कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता की सभा का शेड्यूल नहीं था ।
वहीं सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) हर चुनाव की तरह इस बार भी अपनी अंतिम सभा अपने मोहल्ले महामंदिर में कर रहे थे। तभी उनकी नजर घड़ी पर पड़ी तो उन्होंने 5 बजकर 53 पर अपना भाषण रोक दिया और मंच से नीचे उतर गए ।
लेकिन, अशोक गहलोत और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्र. म. मोदी (P.M.Modi) और उनके दौरे को लेकर निशाना साधा। वहीं, भाजपा के अमित शाह ने भी जयपुर के एक होटल में पीसी के दौरान गहलोत सरकार
(Gehlot sarkar)
पर निशाना साधा।
राजेश पायलट पर मेरे सवालों के जवाब नहीं दे रही कांग्रेस
प्र.म. नरेंद्र मोदी ने राजसमंद (Rajsamand) के देवगढ़ ( Devgarh) में जनसभा को संबोधित कर कहा कि बुधवार को मैंने शाही परिवार पर कुछ कहा था । ऐसा तीर लगा कि पूरी कांग्रेस हिल गई। उन्हें पता था कि मोदी ने ऐसी गोली चलाई है कि वह बिना घाव के कांग्रेस का जीना मुश्किल कर देगी। कांग्रेस राजेश पायलट पर मेरे असली सवाल का जवाब नहीं दे रही है। कांग्रेस पूरी ताकत से झूठ बोल रही है कि शाही परिवार ने राजेश पायलट (Rajesh Pilot) का अपमान नहीं किया। जो सवाल मैं उठाता हूं, उसका जवाब दो। बगले झांकते हो।
सीएम ने 7 मिनट पहले रोका भाषण
विधानसभा चुनाव का प्रचार के अंतिम दिन सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में चार सभा की। हर चुनाव की तरह इस बार भी अंतिम सभा उनके मोहल्ले महामंदिर के धानमंडी में रखी गई। जहां हर चुनाव में उनके पैतृक निवास के पास मंच सजाया जाता है। इस बार भी यहां सभा रखी और इसी दौरान उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने योजनाओं को गिनाया और भाजपा के साथ जोधपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर भी निशाना साधा। इस दौरान 7 मिनट पहले ही उन्होंने अपना भाषण रोक दिया और घर की तरफ निकल गए।
Editorial

Editorial

Next Story