Pratahkal:Throwing necklace and flowers in the sea near Gateway of India proved costly, FIR registered
मुंबई । मुंबई (Mumbai) में जहां हर तरह का प्रदूषण (Pollution) बढ़ रहा है, वहीं गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) के पास कुछ लोगों द्वारा समुद्र (Sea) में कूड़ा फेंकने का वीडियो सामने आया है। अरब सागर में कचरा फेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। इस मामले में केस दर्ज किया गया है। खबर है कि कूड़ा फैलाने वाले एक टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ताज महल होटल के सामने समुद्र में कूड़ा कचरा फेंकने वाले टैक्सी ड्राइवर पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कोलाबा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और याकूब अहमद दूधवाला (62) को डोंगरी के पीर इनायत दरगाह स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गेटवे ऑफ इंडिया के सामने समुद्र में एक व्यक्ति के कचरा फेंकते का वीडियो सामने आया है। जिसकी आधार पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और जांच चल रही है।
वहीँ, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि वीडियो में कचरा फेंकते दिख रहे शख्स पर बीएमसी ने 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि गेटवे ऑफ इंडिया पर समुद्र में कचरा फेंकने का वीडियो सामने आने के बाद मुंबई नगर निगम और मुंबई पुलिस ने कचरा फेंकने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू की। जांच के दौरान टैक्सी का नंबर पता चला और फिर आरोपी व्यक्ति की पहचान हो सकी।
Editorial

Editorial

Next Story