✕
स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा से रेप, चपरासी हिरासत में
By EditorialPublished on
जिले की एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा की 7 साल की छात्रा से बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने चपरासी के खिलाफ बलात्कार बलात्कार (rape) व पोक्सो (POCSO) की धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई है।

x
जोधपुर. जिले की एक निजी स्कूल (school) में दूसरी कक्षा की 7 साल की छात्रा (second class student) से बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने चपरासी के खिलाफ बलात्कार बलात्कार (rape) व पोक्सो (POCSO) की धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई है।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज किया है। मासूम की मां का आरोप है कि उसकी पुत्री निजी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है। गत 12 जुलाई को वह पुत्री के कपड़े धो रही थी। तब कपड़ों पर कुछ धब्बे व निशान नजर आए। संदेह होने पर पुत्री से पूछा तो वह घबरा गई। तसल्ली से पूछने पर मासूम ने बताया कि स्कूल में चपरासी ने उसके साथ गंदा काम किया था। इस पर मां ने कहा कि दरिंदे को फांसी से कम सजा मंजूर नहीं ।
एक साल में दो- तीन बार किया रेप
चपरासी ने पिछले एक साल में दो-तीन बार स्कूल में लंच के आस-पास उसके साथ बलात्कार किया था। यह सुन मां घबरा गई। वह मासूम को लेकर स्कूल गई, लेकिन तब तक चपरासी किसी कार्यवश निकल चुका था। महिला ने स्कूल के प्राचार्य को पूरी बात बताई। फिर महिला थाने गई। चपरासी के खिलाफ केस दर्ज कराया। चपरासी (peon ) से पूछताछ की जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
