congress
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (rajasthan) में विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) प्रचार अंतिम चरम में है। कांग्रेस-भाजपा (congress-bjp) के स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक रखी है । लेकिन कांग्रेस की सभाओं में सचिन पायलट (sachin pilot) के कथित समर्थक परेशानी खड़े कर रहे हैं।
अजमेर (ajmer) के केकड़ी (kekdi) में प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) की मौजूदगी में पायलट समर्थकों ने नारेबाजी कर शुरू कर दी। इससे प्रियंका गांधी भी नाराज हो गई। प्रियंका गांधी के उद्बोधन के दौरान कई बार भीड़ में सचिन पायलट समर्थित नारे लगे। जिसके चलते प्रियंका गांधी ने यहां तक कह दिया- क्या बात है, मेरी बातें नहीं सुननी ? सभा में प्रियंका गांधी करीब आधे घंटे तक भाषण दिया। इससे पहले प्रियंका की टोंक में हुई जनसभा में गहलोत
(gehlot)
के विरोध में नारे लगे थे। भीड़ ने सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाए थे। हालांकि, उस समय प्रियंका गांधी ने इग्नोर कर दिया था ।
पायलट कह रहे हैं सरकार रिपीट की बात
सियासी जानकारों का कहना है कि सचिन पायलट सुलह के बाद बार-बार कांग्रेस सरकार रिपीट होने की बात कह रहे हैं । पायलट कोई ऐसा बयान नहीं दे रहे हैं जिससे पार्टी को चुनाव में नुकसान हो, लेकिन उनके उत्साही समर्थक चुप रहने के लिए तैयार नहीं दिखाई दे रहे हैं। सचिन पायलट के समर्थक विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए भी परेशान खड़े कर देते हैं। जहां गुर्जर समुदाय दी आबादी है वहां कांग्रेस प्रत्याशियों को कई बार नारेबाजी के चलते असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में सिकराय के गहलोत की मंत्री ममता भूपेश को विरोध का सामना करना पड़ा था। दरअसल, सचिन पायलट को सीएम नहीं बनाने से गुर्जर समाज के युवक नाराज है। बता दें इससे पहले भी मंत्री अशोक चांदना की तरफ भरी सभा में जूता उछाला गया था । काफी बयानबाजी भी हुई थी । आरोप सचिन पायलट के कथित समर्थकों पर लगा ।
Editorial

Editorial

Next Story