✕
महाराष्ट्र में गिरेगा पारा
By EditorialPublished on
हाराष्ट्र (Maharashtra) में आगामी दिनों में ठंड का जोर बढ़ने वाला है। अगले तीन दिनों तक राज्य में तापमान में बड़ी गिरावट आने की संभावना है। इस समय राज्य में शुष्क मौसम बना हुआ है, लेकिन वीकेंड के करीब कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। जानकारी के मुताबिक, शुष्क जलवायु के चलते अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

x

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) में आगामी दिनों में ठंड का जोर बढ़ने वाला है। अगले तीन दिनों तक राज्य में तापमान में बड़ी गिरावट आने की संभावना है। इस समय राज्य में शुष्क मौसम बना हुआ है, लेकिन वीकेंड के करीब कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। जानकारी के मुताबिक, शुष्क जलवायु के चलते अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल राज्य में कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं होने से पारा लुढ़केगा और ठंड बढ़ेगी। महाराष्ट्र में गुरुवार से दक्षिण-पूर्व दिशा से आने वाली नमी भरी हवा की गति बढ़ने के कारण दक्षिण महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान बढ़ेगा और दक्षिण और मध्य महाराष्ट्र में बादल छाए रहेंगे। 24 नवंबर को दक्षिण और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में गुलाबी ठंड वाली सुबह और कुछ स्थानों पर भारी कोहरे की भविष्यवाणी की है।
आईएमडी वैज्ञानिक ने कहा, वर्तमान में बहुत कमजोर पश्चिमी विक्षोभ है। जो धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ रहा है। 23 नवंबर के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। 24-25 नवंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत में बादल छाए रहने की उम्मीद है। प्रायद्वीपीय भारत पर एक गहरी पूर्वी वेव चल रही है। अभी शीतलहर जैसी स्थिति बनने के संकेत नहीं है, लेकिन तापमान में एक डिग्री की वृद्धि या गिरावट हो सकती है। 24 नवंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में कुछ हल्की बर्फबारी हो सकती है।”

Editorial
Next Story
Related News
X
