✕
चुनाव बाद मेरा रोल आलाकमान तय करेगा
By EditorialPublished on
राजस्थान (rajasthan) में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) होने हैं। चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस (congress) के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कहा कि इस पर फैसला कांग्रेस आलाकमान लेगा। राजस्थान में चुनाव नतीजों के बाद अपने किरदार पर चर्चा करते हुए अशोक गहलोत ने कहा, मेरा रोल वही रहा है जो हमेशा आलाकमान ने चाहा है। मैं खुद अपना किरदार तय नहीं करता । जो रोल मुझे आलाकमान देगा मैं उस पर खड़ा हूं। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी विश

x
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (rajasthan) में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव (vidhansabha election) होने हैं। चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस (congress) के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कहा कि इस पर फैसला कांग्रेस आलाकमान लेगा। राजस्थान में चुनाव नतीजों के बाद अपने किरदार पर चर्चा करते हुए अशोक गहलोत ने कहा, मेरा रोल वही रहा है जो हमेशा आलाकमान ने चाहा है। मैं खुद अपना किरदार तय नहीं करता । जो रोल मुझे आलाकमान देगा मैं उस पर खड़ा हूं। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी विश्वास जताया कि इस चुनाव में एंटी इनकंबेसी नहीं है और पार्टी चुनाव में जीत हासिल करेगी। गहलोत ने कहा, लोगों ने अपना मूड बना लिया है कि राज्य में सरकार की दोबारा वापसी होगी। मुझे विश्वास है कि हम 156 सीटों की तरफ बढ़ रहे हैं। हर 5 साल बाद सरकार बदलने का प्रदेश में रिवाज इस बार बदल जाएगा।
लोग यहां हो रहे काम जिसे हमलोगों ने किया है उससे खुश हैं। यह तय है कि सरकार दोबारा बनेगी। गहलोत ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल गैर भाजपा शासित राज्यों में सरकार को गिराने के लिए कर रही है। गहलोत ने कहा, ये एजेंसियां (ईडी और आईटी) अहम हैं । इनका असली काम आर्थिक अपराधियों के लिए है। इनका ध्यान वहां होना चाहिए। ताकि देश की अर्थव्यवस्था बढ़े और मजबूत हो सके और आर्थिक अपराधियों को जगह ना मिल सके। उस दिशा में इनका काम 9 सालों तक के लिए बंद रहा। इनका इस्तेमाल सरकार बनाने या उन्हें गिराने में हो। रहा है। वो विधायकों को पार्टी बदलने के लिए धमका रहे हैं। लोग इसको पंसद नहीं कर रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
