राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) के अब काफी हद तक चुनावी समीकरण (electoral equation) साफ होने लगे हैं। अजमेर संभाग (Ajmer division) की 29 में से 20 सीटों पर कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। 7 सीटों पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (National Democratic Party) (आरएलपी) व दो सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं। त्रिकोणीय मुकाबले वाली सीटों में एक पर आरएलपी और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों से आगे नजर आ रहे हैं।

Rajasthan Assembly Elections
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) के अब काफी हद तक चुनावी समीकरण (electoral equation) साफ होने लगे हैं। अजमेर संभाग (Ajmer division) की 29 में से 20 सीटों पर कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। 7 सीटों पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (National Democratic Party) (आरएलपी) व दो सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं। त्रिकोणीय मुकाबले वाली सीटों में एक पर आरएलपी और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों से आगे नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) के लिए अजमेर संभाग कितना महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नागौर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा की वहीं अजमेर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले सप्ताह सभा को संबोधित कर रोड शो भी किया था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को अजमेर के केकड़ी में रहीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब तक सभी 29 सीटों का दौरा कर प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव सभाओं को संबोधित किया है। आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल मुख्यरूप से नागौर जिले पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। जाट बहुल नागौर जिले में अधिक से अधिक सीटों पर कब्जा करना उनकी प्राथमिकता है।
भीलवाड़ा व टोंक में ये समीकरण
भीलवाड़ा जिले की 7 में से 6 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। शाहपुरा सीट पर भाजपा के बागी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल टक्कर दे रहे हैं। टोंक जिले की 4 में से टोंक शहर सीट से पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का मुकाबला भाजपा के अजीत मेहता से है।
नागौर जिले की 10 सीटों पर रोचक मुकाबला
नागौर शहर में भाजपा की ज्योति मिर्धा का मुकाबला रिश्ते में उनके चाचा कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मिर्धा से है। यहां पूर्व मंत्री हबीबुर्रहमान दोनों के लिए ही परेशानी पैदा कर रहे हैं। डीडवाना में कांग्रेस के चेतन डूडी और भाजपा के बागी युनूस खान के बीच
मुकाबला है। भाजपा के जितेंद्र सिंह वर्तमान में तीसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं। खींवसर सीट पर आरएलपी के हनुमान बेनीवाल कांग्रेस के तेजपाल व भाजपा के रेवतराम डागा से आगे दिखाई दे रहे हैं। जायल, मेड़ता, लाडनू, डेगाना, परबतसर व मकराना सीटों पर कांग्रेस, भाजपा व आरएलपी प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।
अजमेर जिले की 10 सीटों पर कांटे की टक्कर
अजमेर जिले की 10 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के बीच कटि का मुकाबला नजर आ रहा है। हालांकि, दो सीटों पर मजबूत निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है। केकड़ी में गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा का मुकाबला भाजपा के शत्रुघन गौतम से है। नसीराबाद में कांग्रेस के शिवप्रकाश गुर्जर व भाजपा के रामस्वरूप लांचा के साथ ही निर्दलीय शिवराज चुनाव लड़ रहे हैं। किशनगढ़ में निर्दलीय सुरेश टांक चुनाव मैदान में हैं, जो समीकरण बिगाड़ेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story