ramaj
उदयपुर. नगर संवाददाता | वल्लभनगर (Vallabhnagar) विधानसभा (vidhansabha) में कांग्रेस (congress) प्रत्याशी प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत (Gajendra Singh Shaktawat) के समर्थन में वल्लभनगर विधानसभा के कुराबड़ पंचायत समिति के रामज पंचायत के पास कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की विशाल आमसभा का आयोजन हुआ जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। रामज पंचायत के पास हेलीपैड पर राहुल गांधी के आगमन पर वल्लभनगर विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति गजेंद्र शक्तावत ने पदाधिकारियों की मौजूदगी में राहुल गांधी का वल्लभनगर आगमन पर स्वागत किया। राहुल हैलीपेड से सभा स्थल के लिए रवाना हुए तो उन्होंने | जनता का उत्साह देख काफिले में जाने की | बजाय हैलीपेड से सभा स्थल के लिए जनता से मिलते हुए पैदल रवाना हुए। किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने हल भेंट किया व कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंटकर राहुल गांधी का मेवाड़ी पगड़ी के साथ स्वागत किया। आमसभा में राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा
(India Jodo Yatra)
का लक्ष्य था भाजपा की फैलाई नफरत को खत्म करने का। हमारा | देश भाईचारे का देश है। हमने यात्रा में नारा दिया कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। भाजपा नफरत क्यों फैलाती है। इसका कारण है बेरोजगारी और महंगाई से ध्यान हटाना है। आदिवासी वो लोग हैं जो इस भारत माता के पहले मालिक थे। भाजपा के नेता को कभी आपने किसी जानवर पर पेशाब करते देखा है, नहीं देखा होगा। लेकिन आपने मध्य प्रदेश में भाजपा के विधायक को एक आदिवासी पर पेशाब करते देखा होगा । ये इनकी सोच है । राहुल गांधी ने कहा कि मोदीजी कहते है कि देश में एक ही जात है वो है गरीब। हालांकि, वो दूसरी एक और जात की जानकारी नहीं देते जो अडानी-अंबानी जैसे उद्योगपतियों की भी है। वहीं, नरेंद्र मोदी
(Narendra Modi)
आपका ध्यान भटका रहा है और अडानी आपकी जेब काट रहा है। देश में भाजपा द्वारा सारी स्कीम अडानी के लिए चलाई जा रही हैं।
राहुल ने कहा कि भाजपा के नेताओं के बच्चे इंग्लिश मीडियम में पढ़ते हैं, आपको मना करते हैं। अमित शाह (Amit Shah), राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) जैसे भाजपा नेताओं के बच्चे अच्छे इंग्लिश स्कूलों में पढ़ते हैं। वहीं, वे आदिवासी बच्चों को नहीं पढ़ना देना चाहते। मैं चाहता हूं कि आदिवासी युवा अगर पायलट बनना चाहता है, अमेरिका जाना चाहता है उसका हक बनता है।
जो जेब कतरा करता है वो कांग्रेस का जो बीज बोया था आज वह एक ये लोग कर रहे हैं
इतना पैसा जा रहा है आपके जेब से आपको भी पता नहीं लग रहा। कितना पैसा अडानी की जेब में जा रहा है आप सोच नहीं सकते। आपको दर्द हो रहा है, आप बेरोजगार हो रहे है, लेकिन आप समझ नहीं पा रहे हो ।
ये सारा पैसा अडानी की जेब में जा रहा है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि 15 लाख रुपए आपकी जेब में आएगा, लेकिन नहीं आया। नरेंद्र मोदी ने कोविड में सब को नचाया, थाली बजवाई। इन्होंने कोरोना को फैलाया । भाजपा की सारी स्कीम अडानी वाली स्कीम है। मोदी की गारंटी मतलब अडानी की गारंटी। मोदी कर गारंटी है कि आपका ध्यान भटका दूंगा । वल्लभनगर विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति गजेंद्रसिंह शक्तावत ने कहा कि हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमारे लाडले राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी हमारे बीच पधारे। पूरे देश में राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है । आपसे यह प्रेरणा लेते हुए आपके पदचिन्ह पर चलते हुए हमारे वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र को राजस्थान में सरकार बनाने में मदद करेंगे यह हम आपको विश्वास दिलाते हैं। हमारे विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
(Ashok Gehlot)
साहब ने यहां पर तीन महाविद्यालय खुलवाए सेटेलाइट हॉस्पिटल बनवाया है हमारा उप जिला चिकित्सालय भीण्डर बना है। गुलाब सिंह जी शक्तावत ने वल्लभनगर विधानसभा में विशाल वटवृक्ष के रूप में आप सबके सामने है इसकी छाया में सुरक्षित रहने के लिए हमें 2023 के चुनाव में लोकतंत्र को जिंदा रखना है ।
इस दौरान आमसभा को राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास, कचरू लाल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मेनारिया, खेमराज मीणा, राष्ट्रीय महासचिव आरसी खुटिया, असरार अहमद, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष माधव लाल अहीर, नवल सिंह चुण्डावत, सुरज मल मेनारिया सहित कई जनप्रतिनिधि वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया।
Editorial

Editorial

Next Story